देश
- Edited by: मोनू झा
- Updated Jul 29, 2026, 11:13 PM IST
India Bangladesh Relations: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने ढाका स्थित विदेश मंत्रालय में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान और राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की आगामी भारत यात्रा को लेकर उत्सुकता जताई।
![]()
ढाका में विदेश मंत्री से मिले भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी
Photo :
ANI
India Bangladesh Relations: भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम बैठक हुई है। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त (Indian High Commissioner) दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi) ने ढाका स्थित विदेश मंत्रालय जाकर बांग्लादेश के विदेश मंत्री (Bangladesh Foreign Ministry) खलीलुर रहमान (Khalilur Rahman) और विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत दौरे की तारीख तय करना बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है, लेकिन भारत उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार और आशान्वित है।
प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा गया निमंत्रण
बातचीत के दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शामिल होने के लिए मिले निमंत्रण का मुद्दा भी उठा। इस पर उच्चायुक्त ने बताया कि भारत को निमंत्रण पत्र मिल चुका है और इसे आगे के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भेज दिया गया है। अंतिम फैसला प्रधानमंत्री द्वारा ही लिया जाएगा।
ढाका में अगला बिम्सटेक शिखर सम्मेलन आयोजित होना प्रस्तावित
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश इस समय बिम्सटेक (BIMSTEC) का अध्यक्ष है। इसी नाते बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को ब्रिक्स सम्मेलन के विशेष सत्र के लिए आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण ऐसे समय में आया है जब बिम्सटेक की 30वीं वर्षगांठ भी नजदीक है और ढाका में अगला बिम्सटेक शिखर सम्मेलन आयोजित होना प्रस्तावित है। इस बैठक को दोनों पड़ोसी देशों के आपसी रिश्तों और क्षेत्रीय सहयोग के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
![]()
मोनू झाauthor
मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- India
End of Article