पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के निर्देए दिए हैं कि वे इस अभियान को सफल बनाने और व्यापक स्तर पर जनता से जुड़ने के लिए काम करें.
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के निर्देए दिए हैं कि वे इस अभियान को सफल बनाने और व्यापक स्तर पर जनता से जुड़ने के लिए काम करें.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2024/10/21/HpyZAWhisaSWa1sqNJ8n.jpg)
BJP (File Photo)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने खास तैयारी की है. पार्टी खास अवसर पर एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करने वाली है. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक यह कार्यक्रम चलेगा. इस कार्यक्रम को सेवा संकल्प अभियान नाम दिया है. अभियान के तहत पार्टी देश भर में विभिन्न सामाजित और सेवा वाले कामों का आयोजन करेगी, जिसमें सबसे बड़ा आकर्षण वाराणसी से वडनगर और वडनगर से वाराणसी तक की भव्य बाइक यात्रा होगी. इस यात्रा का नाम जन्मस्थान से कर्मभूमि
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे
बता दें, यह अभियान सिर्फ पीएम मोदी के जन्मदिन तक सीमित नहीं है. यह उनके सार्वजनिक जीवन के बड़े मील के पत्थर को भी समर्पित है. नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इस साल 7 अक्टूबर को उनके सार्वजनिक नेतृत्व और सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हो रहे हैं. भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन और 25 वर्षों की विकास यात्रा को जनता के बीच ले जाने के लिए खास उत्सव मनाएगी.
The BJP will launch the ‘Seva Sankalp Abhiyan’ from Prime Minister Narendra Modi’s birthday on September 17. The month-long campaign will run till October 17, marking 25 years of PM Modi’s public life, with nationwide outreach, rallies, health and sanitation programmes,… pic.twitter.com/3yG8fYLSeb
— IANS (@ians_india) September 1, 2026
महीने भर चलने वाले सेवा संकल्प
महीने भर चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान को जमीनी स्तर पर बहुत मजबूत करने की तैयारी है. भाजपा के कार्यकर्ता देश के सभी मंडलों और विधानसभा क्षेत्रों में जाकर विभिन्न प्रकार के सेवा का कार्य करेंगे. इसके तहत अलग-अलग शहरों में स्वास्थ्य शिविरों, स्वच्छता अभियान, रक्तदान और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा.
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
इस पूरी यात्रा और अभियान का मुख्य उद्देश्य पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उनके जन्मस्थान वडनगर को आपस में जोड़ना है. साथ ही पीएम मोदी के 25 वर्षों के बेदाग और सफल राजनीतिक सफर की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के निर्देए दिए हैं कि वे इस अभियान को सफल बनाने और व्यापक स्तर पर जनता से जुड़ने के लिए काम करें.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें