PM Kisan: 4 भाइयों के नाम है खेत? यहां समझें एक घर में चारों भाइ को पीएम किसान का लाभ मिलेगा या नहीं

Published on 16 अग॰ 2026

Sun, 16 Aug 2026 09:38 AM IST

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 16 Aug 2026 09:38 AM IST

सार

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना को लेकर अक्सर कुछ किसानों के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर एक जमीन पर चार भाइयों अगर नाम है तो उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए बहुत बड़ी आर्थिक मदद है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं। कई परिवारों में ऐसा होता है कि पिता के जाने के बाद जमीन चार भाइयों के नाम दर्ज हो जाती है। 

ऐसे में किसानों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या एक ही घर में रहने वाले सभी भाइयों को इस योजना का अलग-अलग लाभ मिल सकता है या नहीं? बता दें कि पीएम किसान योजना में इसे लेकर कई तरह की नियम और शर्तें बनाई गई हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

PM Kisan Samman Nidhi: How Four Brothers in One Family Can Get the Benefit

PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

अलग-अलग कागजात होने पर पात्रता के नियम
योजना के नियमों के अनुसार अगर पुश्तैनी जमीन चार भाइयों के नाम अलग-अलग हिस्सों में कानूनी रूप से बट चुकी है और उनके पास अपने-अपने हिस्से का वैध जमीन का रिकॉर्ड मौजूद है, तो वे सभी इस योजना के पात्र बन सकते हैं। शर्त यह है कि जमीन का मालिकाना हक आधिकारिक दस्तावेजों में पूरी तरह से अलग होना चाहिए। अगर सभी भाइयों के नाम खसरा और खतौनी में अलग-अलग दर्ज हैं, तो कोई भी भाई इस लाभ से वंचित नहीं रहेगा।

PM Kisan Samman Nidhi: How Four Brothers in One Family Can Get the Benefit

PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

संयुक्त जमीन होने पर क्या होती है स्थिति
हालांकि, अगर जमीन का बंटवारा कागजों पर नहीं हुआ है और वह संयुक्त रूप से यानी पिता या दादा के नाम पर ही दर्ज है, तो स्थिति अलग हो सकती है। ऐसी स्थिति में पूरे परिवार को एक ही इकाई माना जाता है और परिवार के सिर्फ एक ही सदस्य को इस योजना का लाभ मिल पाता है। 

इसलिए भाइयों के लिए यह बेहद जरूरी है कि वे समय रहते अपने नाम पर जमीन का म्यूटेशन यानी नामांतरण करवा लें ताकि सभी को इसका फायदा मिल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi: How Four Brothers in One Family Can Get the Benefit

PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

आवेदन करने और दस्तावेज की प्रक्रिया
इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले सभी भाइयों को स्थानीय लेखपाल या राजस्व विभाग से संपर्क करना चाहिए। जमीन के कागजात अपने नाम करवाने के बाद सभी को अलग-अलग आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और जमीन के अद्यतन कागजात देना अनिवार्य होता है। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर कृषि विभाग द्वारा हर साल मिलने वाली किस्त सीधे उनके बैंक खातों में आनी शुरू हो जाती है।

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi: How Four Brothers in One Family Can Get the Benefit

PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

सहायता के लिए कहां संपर्क करें?
अगर किसी भी भाई को आवेदन करने में कोई परेशानी आती है, तो वे नजदीकी जन सेवा केंद्र या कृषि विभाग के कार्यालय में जा सकते हैं। वहां के अधिकारी इस प्रक्रिया में पूरी मदद करते हैं। सही जानकारी और समय पर दस्तावेज जमा करने से सभी भाई इस सरकारी योजना का आसानी से लाभ उठा सकते हैं और खेती के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।