Poco M8 Power की लॉन्चिंग हुई कन्फर्म, 8000mAh बैटरी के साथ मचा सकता है तहलका, Flipkart ने दिया बड़ा संकेत| Navbharat Live

Published on 20 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 20, 2026 | 07:02 PM IST

विज्ञापन

सार

Flipkart Launch: Poco के नए स्मार्टफोन Poco M8 Power को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाएं तेज थीं और अब कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है।

Poco M8 Power launch confirmed 8000mAh battery Flipkart

Poco M8 Power (Source. Flipkart)

विस्तार

Poco के नए स्मार्टफोन Poco M8 Power को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाएं तेज थीं और अब कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है। लेकिन जानकारी के सामने आने के बाद भी लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है पर Flipkart पर इस फोन के लिए अलग माइक्रोसाइट लाइव होने से साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरु कि जाएगी। वहीं खास बात यह है कि टीज़र में Get Ready for Big Battery का संदेश दिया गया है जिससे संकेत मिल रहे हैं कि फोन में बड़ी क्षमता वाली बैटरी देखने को मिलने वाली है।

क्या Redmi Note 17 का रीबैज्ड वर्जन होगा Poco M8 Power?

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Poco M8 Power भारत में Redmi Note 17 के रीबैज्ड वर्जन के तौर पर एंट्री कर सकता है। वहीं हाल ही में एक टिप्स्टर ने HyperOS कोड में इस हैंडसेट को मॉडल नंबर 2602IPC8I के साथ स्पॉट किया था। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि यह स्मार्टफोन केवल भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यूजर्स को Redmi Note 17 जैसे ही कई दमदार फीचर्स कम कीमत में मिल सकते हैं।

लीक्स सही हुए तो मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

वहीं सामने आई जानकारी को सही देखा जाए तो Poco M8 Power में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की भी उम्मीद है जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

ये भी पढ़े: फोन में रखा यह गैरकानूनी कंटेंट पहुंचा सकता है जेल, दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा बन सकते हैं सबसे बड़े आकर्षण

इसके साथ ही कैमरे की बात करें तो Poco M8 Power में Redmi Note 17 जैसा 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलने की संभावना है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी हो सकती है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इतनी बड़ी बैटरी लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। लेकिन कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यूजर्स को Poco की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा।

Follow Navbharatlive whatsapp