अमेरिका ने यूक्रेन को दिया बड़ा झटका, इंटरसेप्टर मिसाइल लाइसेंस पर ट्रंप का बड़ा बयान
Patriot Interceptor Missiles license: यूक्रेन को अमेरिका से बड़ा झटका लगा है. पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने नकारात्म रुख जाहिर किया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को बहुत सोच-समझकर फैसला करना होगा.
Patriot Interceptor Missiles license: यूक्रेन को अमेरिका से बड़ा झटका लगा है. पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने नकारात्म रुख जाहिर किया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को बहुत सोच-समझकर फैसला करना होगा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/06/16/trump-2026-06-16-07-42-33.jpg)
Trump
Patriot Interceptor Missiles license: रूस से जंग में जूझ रहे यूक्रेन को अमेरिका से बड़ा झटका लगा है. पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने नकारात्म रुख जाहिर किया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलें बनाने की अनुमति देने के मामले में अमेरिका को बहुत सोच-समझकर फैसला करना होगा.
कैंप डेविड में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अभी इस मुद्दे पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. उन्होंने साफ किया कि अमेरिका फिलहाल इस बात पर विचार कर रहा है कि यूक्रेन को दुनिया की सबसे आधुनिक एयर डिफेंस प्रणालियों में से एक, पैट्रियट मिसाइल सिस्टम, बनाने की अनुमति दी जाए या नहीं. ट्रंप ने कहा कि ये बेहद शक्तिशाली और खास हथियार हैं. इसलिए किसी भी देश को इन्हें बनाने की इजाजत देने से पहले हमें बहुत सावधानी बरतनी होगी.
Question: You said you're not sure whether to grant Ukraine the patriot missiles. Do you want to see more from Zelenskyy?
TRUMP: It's a big step. We have to be very careful about letting somebody build them. We haven't agreed to that. They could turn on you. pic.twitter.com/qETxpN60rH
— Open Source Intel (@Osint613) July 31, 2026
पहले भी ट्रंप का नहीं दिखा रुख
ट्रंप का यह बयान उनके फाइनेंशियल टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू से भी मेल खाता है. उस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें अभी पूरा भरोसा नहीं है कि अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल बनाने का लाइसेंस देगा. इससे संकेत मिलता है कि उन्होंने इस महीने की शुरुआत में दिए गए अपने रुख से कुछ हद तक दूरी बना ली है. ट्रंप ने कहा कि पैट्रियट मिसाइल एक बेहद खास और ताकतवर हथियार है. इसलिए हमें बहुत सावधानी से तय करना होगा कि इसका लाइसेंस किसे दिया जाए। आम तौर पर हम ऐसे सैन्य उपकरणों के निर्माण का लाइसेंस आसानी से नहीं देते.
यह भी पढ़ें: ईरान में इस वीकेंड मचेगी भीषण तबाही? राष्ट्रपति ट्रंप ने सेना को दिया ये आदेश, रिपोर्ट में सीक्रेट प्लानिंग का हुआ खुलासा
ट्रंप क्यों नहीं दे रहे लाइसेंस?
ट्रंप ने कहा कि उनका मकसद हथियारों का उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सबसे बड़ी प्राथमिकता शांति स्थापित करना है. ट्रंप ने कहा कि सीधी बात यह है कि हम चाहते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म हो। हम मिसाइलों की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि शांति चाहते हैं.
नाटो शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने दी थी सहमति
ट्रंप का यह रुख उनके पहले दिए गए बयान से अलग माना जा रहा है. जुलाई की शुरुआत में तुर्किये की राजधानी अंकारा में हुए नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की थी. उस समय ट्रंप ने संकेत दिया था कि अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइलें बनाने की अनुमति देगा और इसके लिए जरूरी तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराएगा. अगर ऐसा होता, तो यह यूक्रेन के रक्षा उद्योग के लिए बड़ी सफलता मानी जाती, लेकिन अब ट्रंप के ताजा बयान से साफ है कि इस मुद्दे पर अमेरिका ने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने रोका एक और युद्ध? दूसरी सत्ता को दी प्रशासन की कमान, अब इजरायली सेना उठाएगी ये कदम
यूक्रेन क्यों मांग रहा की परमिशन?
रूस लगातार यूक्रेन के शहरों और जरूरी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है. इसी वजह से यूक्रेन लंबे समय से अपने पश्चिमी सहयोगी देशों से ज्यादा पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम और इंटरसेप्टर मिसाइलें देने की मांग कर रहा है. पैट्रियट मिसाइल सिस्टम दुनिया के सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में गिना जाता है. यह तेज रफ्तार बैलिस्टिक मिसाइलों को भी हवा में ही नष्ट करने की क्षमता रखता है, इसलिए यूक्रेन के लिए यह बेहद अहम है.
यूक्रेन का कहना है कि अगर उसे इन मिसाइलों का निर्माण अपने देश में करने की अनुमति मिलती है, तो वह दूसरे देशों पर कम निर्भर रहेगा और मिसाइलों की कमी की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी. हालांकि, यूक्रेन और मध्य पूर्व में जारी युद्धों के कारण पैट्रियट मिसाइलों की मांग तेजी से बढ़ गई है। इससे दुनिया भर में इन मिसाइलों का उपलब्ध भंडार भी दबाव में आ गया है।