गुरुग्राम स्टेशन पहुंचे रेलवे बोर्ड के सदस्य: री-डेवलपमेंट कार्य का लिया जायजा,, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में होगा विकसित - gurugram News

Published on 1 अग॰ 2026

गुरुग्राम स्टेशन पहुंचे रेलवे बोर्ड के सदस्य:री-डेवलपमेंट कार्य का लिया जायजा,, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में होगा विकसित

गुरुग्राम7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर चल रहे री-डेवलपमेंट के काम का जायजा लेते रेलवे अधिकारी। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर चल रहे री-डेवलपमेंट के काम का जायजा लेते रेलवे अधिकारी।

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर चल रहे री-डेवलपमेंट कार्य का निरीक्षण रेलवे बोर्ड के सदस्य (इंफ्रास्ट्रक्चर) विवेक कुमार गुप्ता ने किया। उनके साथ रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) के वाइस चेयरमैन मनोज गर्ग भी मौजूद थे। यह निरीक्षण भारतीय रेलवे के सबसे तेजी से प्रगति कर रहे स्टेशन री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में से एक की समीक्षा के लिए किया गया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि, पुनर्विकसित गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें 108 मीटर लंबी थ्रू रूफ, 50 मीटर चौड़ा एयर कॉन्कोर्स और स्टेशन के साथ एकीकृत बेसमेंट, ग्राउंड, 8 मंजिला मल्टी-लेवल कार पार्किंग शामिल होगी।

यहां देखें फोटो…

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर लगे नक्शे को देखते रेलवे अधिकारी।

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर लगे नक्शे को देखते रेलवे अधिकारी।

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर चल रहे री-डेवलपमेंट के काम का जायजा लेते रेलवे अधिकारी।

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर चल रहे री-डेवलपमेंट के काम का जायजा लेते रेलवे अधिकारी।

आधुनिक यात्री सुविधाएं मिलेंगी

रेलवे बोर्ड के अफसरों के अनुसार, गुरुग्राम के आधुनिक स्काईलाइन से प्रेरित होकर, स्टेशन में स्ट्रक्चरल ग्लेज़िंग के साथ एक समकालीन ग्लास फेसेड होगा। इसे मॉड्यूलर कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके बनाया जा रहा है, जिससे यह भारतीय रेलवे के सबसे तेजी से पुनर्विकसित हो रहे रेलवे स्टेशनों में से एक बन गया है।

इस परियोजना में यात्रियों के आने और जाने के लिए अलग-अलग मार्ग, सुगम आवाजाही, सभी के लिए आसान पहुंच, बड़े प्रतीक्षालय, एस्केलेटर, लिफ्ट, बेहतर वाणिज्यिक स्थान और आधुनिक यात्री सुविधाएं मिलेंगी। इससे यात्रा का अनुभव काफी बेहतर होगा।

रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) आधुनिक, कुशल और यात्री-केंद्रित रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

.

खबरें और भी हैं...

  • 'पत्नी ने तलाक मांगा, फंदे पर लटका मिला शव': गुरुग्राम में सात साल का बेटा VIDEO बनाता रहा; पिता बोले- हत्या हुई

    गुरुग्राम में सात साल का बेटा VIDEO बनाता रहा; पिता बोले- हत्या हुई|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी: यातायात पुलिस की हाई-टेक व्यवस्था, चालान कटते ही LED स्क्रीन पर होगा डिस्पले

    यातायात पुलिस की हाई-टेक व्यवस्था, चालान कटते ही LED स्क्रीन पर होगा डिस्पले|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar1:13
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पार्टी कर रहे दोस्तों को दिल्ली पुलिस बनकर बनाया बंधक: 25 लाख लेकर आए दोस्तों ने छुड़वाया; गुरुग्राम में फिरौती मांगने वाले 4 गिरफ्तार

    25 लाख लेकर आए दोस्तों ने छुड़वाया; गुरुग्राम में फिरौती मांगने वाले 4 गिरफ्तार|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में BJP नेता ने ज्वाइंट सेक्रेटरी को पीटा,VIDEO: सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां बरसाईं, कपड़े फाड़े, थप्पड़ मारे; पड़ोसी खड़े देखते रहे

    0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर