कांग्रेस के गूंगी गुड़िया बयान को आदित्य ठाकरे ने बताया महिला का अपमान, लेकिन साथ में जोड़ दिया बीजेपी का नाम| Navbharat Live

Published on 5 अग॰ 2026

कांग्रेस के गूंगी गुड़िया बयान को आदित्य ठाकरे ने बताया महिला का अपमान, लेकिन साथ में जोड़ दिया बीजेपी का नाम

  • Written By:

    अनिल सिंह

Updated On: Aug 05, 2026 | 03:34 PM IST

विज्ञापन

सार

Sunetra Pawar Remark 2026: सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहने पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस की टिप्पणी को गलत बताया, साथ ही BJP पर ट्रॉलिंग के जरिये महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया।

Aaditya Thackeray And Sunetra Pawar

आदित्य ठाकरे और सुनेत्रा पवार (सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Aaditya Thackeray Sunetra Pawar Gungi Gudiya: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘गूंगी गुड़िया’ शब्द को लेकर राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। महाविकास अघाड़ी (MVA) में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आदित्य ठाकरे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी महिला के खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी करना पूरी तरह गलत है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी दोहरा रवैया अपनाने का आरोप मढ़ दिया।

Mumbai, Maharashtra: On Congress calling Deputy Chief Minister Sunetra Pawar ‘Gungi Gudiya’, Shiv Sena (UBT) MLA Aaditya Thackeray says, “All BJP trolls target and troll women. As you may have seen, they have trolled her over the reels she made. That is wrong, and this is wrong… pic.twitter.com/M78L9fpofP — IANS (@ians_india) August 5, 2026

महिलाओं का अपमान गलत, चाहे कोई भी करे

मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे से जब सुनेत्रा पवार को ‘गूंगी गुड़िया’ कहे जाने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कतई उचित नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि सुनेत्रा पवार के खिलाफ की गई यह टिप्पणी गलत है और राजनीति में संवाद की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा किसी भी हाल में किसी को भी महिला का अपमान नहीं करना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

ये भी पढ़ें- MHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट

बीजेपी की ट्रोल आर्मी ने भी महिलाओं को निशाना बनाया

कांग्रेस के बयान की आलोचना करने के साथ ही आदित्य ठाकरे ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और उसके सोशल मीडिया तंत्र पर तीखा हमला बोला। आदित्य ठाकरे ने कहा, “बीजेपी के सभी ट्रोल्स लगातार महिलाओं को निशाना बनाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं। जैसा कि आपने देखा होगा, जब देश भर में छात्र नीट (NEET) परीक्षा लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब उस दौरान रील बनाने वाली एक महिला को बीजेपी के ट्रोल्स ने पूरे देश में बुरी तरह निशाना बनाया था। वह भी गलत था और यह (सुनेत्रा पवार पर की गई टिप्पणी) भी गलत है।”

महाविकास अघाड़ी के भीतर अलग-अलग सुर

उल्लेखनीय है कि एक तरफ जहां कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ‘गूंगी गुड़िया‘ टिप्पणी को इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक संदर्भ से जोड़कर उसका बचाव कर रहे हैं, वहीं सहयोगी दल शिवसेना (UBT) के आदित्य ठाकरे ने इसे गलत ठहराकर गठबंधन के भीतर संवेदनशील मुद्दों पर अलग राय उजागर कर दी है। आदित्य ठाकरे के इस बयान के बाद महायुति और महाविकास अघाड़ी के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और तेज हो गई है।

Follow Navbharatlive whatsapp