चलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, वसई-नालासोपारा के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो
-
Written By:
अनिल सिंह
Updated On: Aug 05, 2026 | 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Man On Railway Track Vasai Nalasopara Viral Video: वसई-नालासोपारा स्टेशन के बीच चलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान। वीडियो हुआ वायरल।

वसई-नालासोपारा के बीच लोकल ट्रेन रोकने वाला शख्स (सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Man On Railway Track Vasai Nalasopara: मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क के पश्चिम रेलवे मार्ग पर नालासोपारा और वसई रोड स्टेशनों के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। चलती लोकल ट्रेन के सामने अचानक एक युवक आ गया और सीधे पटरी पर खड़ा हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
युवक को ट्रैक पर खड़ा देख मोटरमैन ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
🚨 A major tragedy was averted between Nalasopara & Vasai after a person allegedly stepped onto the tracks in front of an approaching Mumbai local train. The motorman’s quick action stopped the train in time. The person has been detained by RPF. Authorities urge people to stay… pic.twitter.com/ckzuf649gl — Vasai Virar (@vasaivirarinfra) August 5, 2026
ट्रैक पर खड़ा हो गया युवक, यात्री हुए सहमे
घटना की जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार नालासोपारा से वसई की ओर जा रही लोकल ट्रेन जब पटरियों से गुजर रही थी, तभी एक सिरफिरा व्यक्ति अचानक पटरियों के बीचो-बीच आकर खड़ा हो गया।
उसने लोकल ट्रेन की गति को नजरअंदाज करते हुए हाथ दिखाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की। अचानक ब्रेक लगने और ट्रेन के बीच पटरी पर रुकने से डिब्बों में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
ये भी पढ़ें- गूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
यात्री ने सूझबूझ से युवक को पटरी से हटाया
जब काफी देर तक युवक पटरी से हटने को तैयार नहीं हुआ, तो ट्रेन में सवार एक यात्री ने हिम्मत दिखाई। यात्री ट्रेन से नीचे उतरा और उसने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पकड़कर पटरी से दूर सुरक्षित स्थान पर हटाया।
युवक को ट्रैक से हटाए जाने के बाद ही मोटरमैन ने राहत की सांस ली और लोकल ट्रेन आगे की यात्रा के लिए रवाना हो सकी। इस पूरे घटनाक्रम के चलते कुछ समय के लिए लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है युवक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नालासोपारा और वसई रोड स्टेशनों के बीच ट्रेन के सामने आकर हाई-वोल्टेज ड्रामा करने वाला युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ (मानसिक रूप से बीमार) बताया जा रहा है। रेलवे पुलिस (GRP/RPF) इस मामले की जांच कर रही है और इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक पटरियों तक कैसे पहुंचा। वहीं, समय रहते ब्रेक लगाकर सैकड़ों यात्रियों की जान और दुर्घटना टालने के लिए मोटरमैन की तारीफ हो रही है।
