'विराट कोहली-रवि शास्त्री वे लोग थे जिन्होंने...' क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे ने कह दी ये बात
Ajinkya Rahane on Virat Kohli-Shastri: हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली और रवि शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Ajinkya Rahane on Virat Kohli-Shastri: हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली और रवि शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/05/ajinkya-rahane-virat-kohli-2026-08-05-18-29-55.jpg)
Ajinkya Rahane Virat Kohli
Ajinkya Rahane on Virat Kohli-Shastri: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. अब उन्होंने एक पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए पूर्व कप्तान विराट कोहली और हेड कोच रवि शास्त्री की जमकर सराहना की है. उनका मानना है कि कोहली और शास्त्री के दौड़ में भारतीय टीम का लेवल काफी ऊंचा रहा. इसके अलावा रहाणे ने कोहली के साथ बल्लेबाजी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.
अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली और रवि शास्त्री की जमकर तारीफ की
अजिंक्य रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए कहा, "जब हमने अपने दौर में खेलना शुरू किया, जब एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से जा रहे थे, वह तब भी टी20 और वनडे खेल रहे थे, लेकिन विशेष रूप से टेस्ट क्रिकेट में, मुझे लगा कि विराट कोहली और रवि शास्त्री वे लोग थे जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को मजबूत बनाया, विशेष रूप से विदेशों में खेलते हुए, आक्रामक होना, साहसी होना, न कि रक्षात्मक और थोड़ा प्रतिक्रियात्मक होना. मुझे लगता है कि हम हमेशा सक्रिय रहते थे."
Ajinkya Rahane said, “when we started playing in our era, especially in Test cricket, I felt Virat Kohli and Ravi Shastri were the guys who toughened up Indian cricket. Especially playing overseas, going aggressive, going bold rather than being defensive and slightly reactive. I… pic.twitter.com/0rfLroY2tB
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 5, 2026
विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी ने टीम इंडिया को बनाया आक्रामक
विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी ने टीम इंडिया का स्तर वाकई काफी बढ़ाया. खासकर टेस्ट क्रिकेट में विदेशी जमीन पर भारतीय टीम ने काफी आक्रामक खेल दिखाया. इन दोनों की देखरेख में टीम इंडिया ने सिर्फ घर पर ही नहीं बल्कि विदेश में जाकर भी जीत हासिल की. यही वजह है कि 2017 से 2021 के बीच के समय को भारतीय टेस्ट क्रिकेट का 'गोल्डन एरा' कहा जाता है. विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी 2017 से 2021 तक साथ रही और इस दौरान टीम इंडिया ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विदेश में कई टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया.
कोहली-शास्त्री की की देखरेख में टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन
कुल मैच खेले - 39
जीत मिली - 22
हार मिली - 13
ड्रॉ रहे - 4
घरेलू मैदान पर - 79% मिली जीत
वहीं विदेशी जमीन पर - 44% मिली जीत
विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करने को लेकर क्या बोले रहाणे?
अजिंक्य रहाणे ने यह भी कहा कि उन्हें विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करना पसंद था. वो दोनों एक दूसरे को समझते थे. रहाणे ने कहा. "मुझे उनके (कोहली) साथ बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया. हम दोनों एक-दूसरे के खेल को बहुत अच्छी तरह से पूरा करते थे. विराट का आक्रामक स्वभाव और मेरा शांत स्वभाव हमारे बहुत काम आया. मुझे लगता है कि इस साझेदारी की वजह हमेशा हमारी सकारात्मक और स्पष्ट बातचीत रही, जो हम तब महसूस करते थे जब हम एक साथ बल्लेबाजी करते थे."
Ajinkya Rahane speaks about his camaraderie with Virat Kohli ⏬ pic.twitter.com/noHOMcBsHo
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 5, 2026
अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय करियर
अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए कुल 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट की 144 पारियों में 38.46 की औसत और 49.50 के स्ट्राइक रेट से कुल 5077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल है. उन्होंने वनडे में 87 पारियों में 3 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से कुल 2962 रन बनाए हैं. उनका 35.3 की औसत और 78.6 की स्ट्राइक रेट रहा. रहाणे ने 20 टी20 पारियों में 6 में 375 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल स्टेडियम में रवींद्र जडेजा के पास होगा इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय