भारत-पाकिस्तान के बीच फिर से टक्कर, एशिया कप का शेड्यूल घोषित, नोट कर लें डेट और टाइम

Published on 6 अग॰ 2026

भारत-पाकिस्तान के बीच फिर से टक्कर, एशिया कप का शेड्यूल घोषित, नोट कर लें डेट और टाइम

Time Published: Thursday, August 6, 2026, 18:23 [IST]

India vs Pakistan: महिला एशिया कप 2026 के कार्यक्रम का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। टूर्नामेंट में एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर रहेंगी। किसी भी बड़े इवेंट में फैंस की नजरें सिर्फ भारत और पाकिस्तान के मैच पर होती है। सबसे ज्यादा रेवेन्यू भी इसी मुकाबले से आता है।

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच एक बार फिर से टक्कर होने वाली है। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के समय भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था। एशिया कप के मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

India vs Pakistan

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज का बहुप्रतीक्षित मैच 5 सितंबर को शाम 6:30 बजे खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच माना जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के ग्रुप में थाईलैंड और हांगकांग की टीमों को भी शामिल किया गया है।

भारतीय टीम के मुकाबले

भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 3 सितंबर को हांगकांग (चीन) से भिड़ेगी। ग्रुप चरण का सबसे बड़ा मुकाबला 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। ग्रुप चरण के बाद नॉक आउट चरण आएगा। इसमें दोनों ग्रुप की दो टॉप टीमों को सेमीफाइनल में जाने का मौका मिलेगा। 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

महिला एशिया कप 2026 शेड्यूल

  • 28 अगस्त: थाईलैंड vs हांगकांग (चीन) - शाम 6:30 बजे
  • 29 अगस्त: श्रीलंका vs यूएई - शाम 6:30 बजे
  • 30 अगस्त: भारत vs थाईलैंड - शाम 6:30 बजे
  • 31 अगस्त: बांग्लादेश vs इंडोनेशिया - शाम 6:30 बजे
  • 1 सितंबर: पाकिस्तान vs थाईलैंड - शाम 6:30 बजे
  • 2 सितंबर: श्रीलंका vs इंडोनेशिया - शाम 6:30 बजे
  • 3 सितंबर: भारत vs हांगकांग (चीन) - शाम 6:30 बजे
  • 4 सितंबर: यूएई vs इंडोनेशिया - शाम 6:30 बजे
  • 5 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान - शाम 6:30 बजे
  • 6 सितंबर: श्रीलंका vs बांग्लादेश - शाम 6:30 बजे
  • 7 सितंबर: पाकिस्तान vs हांगकांग (चीन) - शाम 6:30 बजे
  • 8 सितंबर: बांग्लादेश vs यूएई - शाम 6:30 बजे

नॉकआउट मुकाबले

  • 10 सितंबर: पहला सेमीफाइनल (A1 vs B2) - शाम 6:30 बजे
  • 11 सितंबर: दूसरा सेमीफाइनल (B1 vs A2) - शाम 6:30 बजे
  • 13 सितंबर: फाइनल - शाम 6:30 बजे
  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range