अफगानिस्तान में भारतीय ट्रैवलर को मिला ऐसा प्यार, दुकानदारों ने पैसे लेने से किया इनकार; वीडियो वायरल| Navbharat Live

Published on 7 अग॰ 2026

अफगानिस्तान में भारतीय ट्रैवलर को मिला ऐसा प्यार, दुकानदारों ने पैसे लेने से किया इनकार; वीडियो वायरल

  • Written By:

    हितेश तिवारी

Updated On: Aug 07, 2026 | 06:55 PM IST

विज्ञापन

सार

Afghanistan Viral Video : अफगानिस्तान घूमने गए एक भारतीय ट्रैवलर का वीडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग न सिर्फ उन्हें अपना भाई बताते हैं, बल्कि कई दुकानदार पैसे लेने से भी इनकार कर देते हैं।

An Indian traveller received an overwhelming welcome in Afghanistan as locals refused to accept payment and called him a brother.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

India Afghanistan Friendship : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अफगानिस्तान पहुंचे भारतीय ट्रैवलर लवप्रीत जागी को वहां के लोगों से मिले प्यार और सम्मान की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो की शुरुआत में ट्रैवलर मजाक में खुद को पाकिस्तानी बताकर एक स्थानीय युवक का रिएक्शन जानने की कोशिश करता है।

इस पर वह मुस्कुराते हुए कहता है, “अगर तुम पाकिस्तानी होते तो यहीं एक मारता।” हालांकि, तुरंत ही वह साफ कर देता है कि उसे पहले से पता था कि सामने वाला भारतीय है। इसके बाद वह उसे गले लगाकर कहता है कि “इंडिया हमेशा हमारा भाई रहेगा।” यह पल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

दुकानदारों ने कहा- आप हमारे मेहमान हैं, पैसे नहीं लेंगे

वीडियो में आगे दिखता है कि ट्रैवलर जहां भी जाता है, वहां के लोग उसे मेहमान मानकर स्वागत करते हैं। कई दुकानदार, रेस्टोरेंट संचालक और ठेले वाले खाने-पीने का सामान देने के बाद पैसे लेने से इनकार कर देते हैं।

उनका कहना होता है कि “आप हमारे गेस्ट हैं, आपसे पैसे नहीं लेंगे।” इतना ही नहीं, कुछ स्थानीय लोग उनके साथ बैठकर खाना खाते हैं और उन्हें विदा करने भी पहुंचते हैं। वीडियो में दिखाई गई यह मेहमाननवाजी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें : नदी किनारे भिड़े दो विशाल हाथी, दहाड़ और टक्कर से दहला इलाका; लोगों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा

वीडियो देख लोगों ने इसे दोस्ती की मिसाल बताया

लवप्रीत जागी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर “Love India-Afghanistan Friendship” शीर्षक के साथ साझा किया है। वायरल वीडियो को अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में बड़ी संख्या में यूजर्स “India-Afghanistan Bhai-Bhai” लिखकर दोनों देशों के लोगों के बीच रिश्तों की सराहना कर रहे हैं।

वहीं, कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच वर्षों से शिक्षा, मानवीय सहायता और आपसी सम्मान का रिश्ता रहा है। हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी टिप्पणी की कि किसी एक वीडियो के आधार पर पूरे देश या सभी परिस्थितियों के बारे में निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए।

Follow Navbharatlive whatsapp