रायबरेली में व्यापार मंडल ने निकाली पौधों की बारात: आनंद वाटिका में रोपण, निशुल्क पौधों का वितरण भी किया गया - Raebareli News

Published on 11 जुल॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Raibareli
  • Raebareli Vyapar Mandal Plant Distribution | Anand Vatika Inauguration

रायबरेली में व्यापार मंडल ने निकाली पौधों की बारात:आनंद वाटिका में रोपण, निशुल्क पौधों का वितरण भी किया गया

आशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायबरेली में वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के तहत उद्योग व्यापार मंडल ने पौधों की बारात निकाली। यह आयोजन शहर के सुपर मार्केट से शुरू हुआ और बंबइया कोठी परिसर स्थित आनंद वाटिका में पौधों के रोपण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान व्यापारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के अंतर्गत जिले में एक करोड़ से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में सुपर मार्केट के निकट 500 पौधों का भंडारा आयोजित किया गया, जहां से निशुल्क पौधों का वितरण भी किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार शाम 3 बजे आयोजित हुआ।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता, जिला संरक्षक संदीप जैन और महेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह, वन विभाग से रेंजर धर्मेंद्र कुमार कनौजिया और डिप्टी रेंजर युसूफ खान भी मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल हर वर्ष प्रशासन के सहयोग से व्यापारियों में पौधों का वितरण एवं रोपण करता है। इसका उद्देश्य सरकार की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफल बनाना है। जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता और जिला संरक्षक संदीप जैन ने कहा कि ढोल नगाड़े के साथ बाजार में पौधों की बारात निकालकर व्यापारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में नामित सभासद राजेश अग्रवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, शकील अहमद, विमलेश श्रीवास्तव, पंकज प्रजापति, हंसराज सावलानी, जगदीश चेनानी, विनोद वलेचा, विमलेश कुमार, अंजनी गुप्ता, अनिल लोहिया, अनिल गुप्ता, सभासद रामखेलावन बारी, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री विमलेश मिश्रा, वी के रावत, पूर्व स्काउट कमिश्नर लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रधानाचार्य राइजिंग चाइल्ड सीमा श्रीवास्तव, आनंद गुप्ता, शैलेंद्र अग्निहोत्री, सतीश चावला सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

.