देश
नेतन्याहू के बाद अब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी को अचानक मिलाया फोन, जानें किन मुद्दों पर हुई बात
- Edited by: मोनू झा
- Updated Aug 8, 2026, 11:49 PM IST
PM Modi JD Vance Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच फोन पर द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
![]()
पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच फोन पर बात (फाइल फोटो)
Photo :
PTI
PM Modi JD Vance Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई है। इस वार्ता की जानकारी पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए साझा की। दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच जारी 'व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' की समीक्षा की और विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।
बातचीत के दौरान व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में जारी सहयोग को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके अलावा दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए।
कूटनीतिक चर्चा के साथ-साथ पीएम मोदी ने व्यक्तिगत सौहार्द दिखाते हुए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी 'सेकंड लेडी' उषा वेंस को उनके नवजात बेटे के जन्म पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
FCRA पर अमेरिकी सांसद रिले मूरे ने उठाए थे सवाल
यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के भीतर भारत के विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम (FCRA) में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर आवाजें उठी हैं। हाल ही में अमेरिकी सांसद रिले मूरे ने इन बदलावों पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया था कि इससे धार्मिक और धर्मार्थ संस्थाओं के कामकाज पर असर पड़ सकता है।
दोनों देश रणनीतिक साझेदारियों को आगे बढ़ाने में पूरी तरह से प्रतिबद्ध
मूरे ने चेतावनी दी थी कि ऐसे कदम से दोनों देशों के संबंधों पर प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, दोनों शीर्ष नेताओं के बीच हुई यह बातचीत यह स्पष्ट करती है कि भारत और अमेरिका अपने मजबूत और व्यापक रणनीतिक साझेदारियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
![]()
मोनू झाauthor
मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- India
End of Article