रवींद्र जडेजा ने की कुलदीप यादव की ऐसी नकल, गौतम गंभीर भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, वायरल हुआ वीडियो
Ravindra Jadeja mimicked Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने ड्रेसिंग रूम में कुलदीप यादव की नकल की, जिसे देखकर गौतम गंभीर अपनी हंसी नहीं रोक सके.
Ravindra Jadeja mimicked Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने ड्रेसिंग रूम में कुलदीप यादव की नकल की, जिसे देखकर गौतम गंभीर अपनी हंसी नहीं रोक सके.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/09/ravindra-jadeja-mimicked-kuldeep-yadav-2026-08-09-09-58-16.jpg)
रवींद्र जडेजा
Ravindra Jadeja mimicked Kuldeep Yadav: भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच कोलंबो में वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत ने दूसरे दिन बल्लेबाजी की और 90 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 6 विकेट गंवाकर 357 रन बोर्ड पर लगाए. देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाया, तो वहीं रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाया. वहीं, इस बीच अब रवींद्र जडेजा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुलदीप यादव की नकल करते नजर आ रहे हैं. मजे की बात ये है कि जड्डू की इस मिमिक्री को देखकर खुद गौतम गंभीर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
रवींद्र जडेजा की मिमिक्री देख गंभीर भी नहीं रोक पाए हंसी
Jadeja is So Good at Mimicking that he made even Monalisa Gambhir Laugh out Hard !
After so long getting to see some good stuffs adding to environment. This is why seniors players are important! pic.twitter.com/vjhNSpIqrK
— Sunil Gavaskar (@virender_swag) August 8, 2026
श्रीलंका इलेवन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम वॉर्म-अप मैच खेल रही है. इस मुकाबले के दौरान जब रवींद्र जडेजा ड्रेसिंग रूम में थे, तब उन्होंने मैदान पर गेंदबाजी कर रहे कुलदीप यादव की मिमिक्री की. जड्डू ने कुलदीप के गेंदबाजी एक्शन को फनी अंदाज में कॉपी किया, जिसे देखकर खुद गौतम गंभीर भी खुद को कंट्रोल नहीं कर सके और ठहाके मारकर हंसने लगे. जडेजा का ये मिमिक्री वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस भी अतरंगी रिएक्शन दे रहे हैं.
भारत ने 6 विकेट गंवाकर बनाए 157 रन
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
श्रीलंका इलेवन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम वॉर्म-अप मैच खेल रही है. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाया. पडिक्कल ने 142 रनों की शतकीय पारी खेली. रवींद्र जडेजा 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. केएल राहुल 40 रन बनाकर आउट हो गए. मानव सुथार ने 90 गेंद पर 41 रन बनाए. सारांश जैन ने 22 रन बनाए. वहीं, गुरनूर बरार ने 18 गेंद पर 36 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके लगाए. वहीं, कुछ बल्लेबाजों ने निराश किया. यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए. वहीं, ऋषभ पंत 2 और ध्रुव जुरेल 1 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे.
देवदत्त पडिक्कल ने क्या-क्या कहा?
भारतीय क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल ने बताया कि भारत के लिए ये वॉर्म-अप मैच काफी जरूरी है, क्योंकि ये श्रीलंका की परिस्थितियों में ढ़ालने का काफी अच्छा मौका है. इस मुकाबले में पडिक्कल ने शतक लगाया और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, गुरनूर बरार ने 36 रनों की शानदार पारी खेली.
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो में देवदत्त पडिक्कल ने कहा, "मैदान पर वक्त बिताकर बहुत अच्छा लगा. इस वॉर्म-अप मैच को खेलने का हमारा लक्ष्य यही है कि हम अपनी रिदम और फॉर्म को परफैक्ट करें और गेंदों को अच्छी तरह हिट करें और ये करके मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है. पर्सनली मुझे लगता है कि ये मेरे लिए यहां के वेदर, कंडीशंस में खुद को ढ़ालना है, क्योंकि हम श्रीलंका में खेलने के आदि नहीं हैं. इसलिए ये जरूरी है कि आपकी बॉडी इसमें ढ़ल जाए और मुझे लगता है कि हमने ये बिलकुल सही तरह से किया."
ये भी पढ़ें: शतकवीर देवदत्त पडिक्कल ने बताया टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है वॉर्म-अप मैच, बोले- 'हमारा लक्ष्य यही है...'
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें