टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
-
Written By:
सोनाली झा
Updated On: Aug 09, 2026 | 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार
Sidharth Malhotra Reaction: यश की ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन्स ने सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ा दी। ट्रोलिंग के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पत्नी की मेहनत और फिल्म की तारीफ की।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Sidharth Malhotra Reaction Kiara Advani Toxic: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा है। ट्रेलर में यश के दमदार एक्शन के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत की भी खास झलक देखने को मिली। हालांकि, कियारा के किरदार और यश के साथ उनकी केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है।
ट्रेलर में कियारा आडवाणी और यश के बीच कुछ इंटीमेट और रोमांटिक पलों की झलक देखने को मिली। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कियारा के पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए। इसी बीच सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर कियारा और फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की तारीफ
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी की मेहनत और जुनून की तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी मेहनत बड़े पर्दे पर नजर आएगी और यह उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी। उन्होंने निर्देशक गीतू मोहनदास और पूरी टीम को भी शुभकामनाएं दीं। सिद्धार्थ का यह सपोर्टिव रिएक्शन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी भी चर्चा होने लगी।
सम्बंधित ख़बरें

यश ने भी कियारा आडवाणी की तारीफ की
‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यश ने भी कियारा के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने अभी सिर्फ एक झलक देखी है कि कियारा ने फिल्म में क्या किया है। यश के मुताबिक, कियारा ने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत और डेडिकेशन के साथ काम किया है। यश ने यह भी कहा कि एक कलाकार को अपने फैसलों पर भरोसा रखना चाहिए और जिस चीज में वह विश्वास करता है, उसे पूरी ईमानदारी से करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
टॉक्सिक में नादिया बनी हैं कियारा
फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के किरदार में नजर आएंगी। यह यश और कियारा की पहली फिल्म है, वहीं गीतू मोहनदास के साथ भी कियारा पहली बार काम कर रही हैं। फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म अब 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
