'भाजपा जानबूझकर झारखंड का माहौल खराब कर रही,' सपा नेता रामगोपाल यादव ने साधा निशाना

Published on 12 अग॰ 2026

'भाजपा जानबूझकर झारखंड का माहौल खराब कर रही,' सपा नेता रामगोपाल यादव ने साधा निशाना

SP leader Ramgopal Yadav: सपा सांसद राम गोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और एफसीआरए बिल समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा. कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा मामला अब केवल मुद्दा नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ चुका है.

SP leader Ramgopal Yadav: सपा सांसद राम गोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और एफसीआरए बिल समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा. कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा मामला अब केवल मुद्दा नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ चुका है.

author-image

New Update

SP leader Ramgopal Yadav

SP leader Ramgopal Yadav

SP MP Ram Gopal Yadav: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, एयर इंडिया फ्लाइट में सुरक्षा संबंधी घटना, उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और एफसीआरए बिल समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा से जुड़ा मामला अब केवल राष्ट्रीय मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ चुका है और यह मुद्दा आगे भी बना रहेगा.

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड में छात्रों की 95-98 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं, लेकिन भाजपा हड़ताल खत्म नहीं होने दे रही है. भाजपा जानबूझकर झारखंड का माहौल खराब कर रही है. सपा सांसद राम गोपाल यादव ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के लिए विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने भी बड़ी संख्या में दान दिया था. इस मामले में असली दोषियों तक जांच पहुंचनी चाहिए. अभी केवल 7-8 छोटे लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि जब तक कथित तौर पर असली दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.

वीडियो । संसद मानसून सत्र: समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, "राम मंदिर में दान की कथित चोरी का मुद्दा अब केवल राष्ट्रीय मुद्दा नहीं रह गया है। विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने भी बड़ी संख्या में दान दिया था। यह मुद्दा करोड़ों लोगों की आस्था से भी जुड़ा हुआ है। यह… pic.twitter.com/Ub6whhxsC4

— पीटीआई न्यूज_भाषा (@PTINews_Bhasha) August 12, 2026

फुकेत-दिल्ली उड़ान मामले को बताया गंभीर

एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान में गंभीर एयर टर्बुलेंस के कारण यात्रियों के घायल होने की घटना पर भी यादव ने इसे गंभीर मामला बताया. वहीं, पायलट के कथित डोप टेस्ट से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर सुरक्षा चिंता है. उन्होंने दावा किया कि पायलट गांजे के नशे में था और उस समय अपनी सीट पर नहीं था. यादव ने कहा कि यह भगवान की कृपा थी कि सभी 137 यात्री और आठ क्रू सदस्य सुरक्षित बच गए.

यह भी पढ़ें: CM योगी से मिले सपा के राम गोपाल यादव, दोनों के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

जबरन वसूली पर क्या बोले यादव?

जबरन वसूली के मुद्दे पर यादव ने कहा कि यह निश्चित रूप से गंभीर समस्या है, लेकिन उत्तर प्रदेश में सरकार जैसा कोई सिस्टम नहीं दिखाई देता. उन्होंने राज्य सरकार पर ही गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को पैर में गोली मारकर जीवनभर के लिए अपंग किया जा रहा है. अतीक अहमद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही कोई उन्हें अच्छा व्यक्ति न माने, लेकिन जिस तरह उनकी हत्या हुई, उस पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

एफसीआरए बिल पर घेरा

एफसीआरए बिल पर यादव ने कहा कि इसे लाने की कोई जरूरत नहीं थी. उनका दावा है कि झारखंड, गुजरात के डांग क्षेत्र और देश के अन्य आदिवासी इलाकों में मिशनरियों और एनजीओ ने शिक्षा व अन्य सुविधाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है. उन्होंने कहा कि ऐसे संगठनों पर रोक लगाने से गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा और अन्य सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Rains: दिल्ली में बारिश के बाद सांसद राम गोपाल यादव को गोद में उठाकर ले गया स्टाफ, वीडियो वायरल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें