नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Former Prime Minister of Pakistan Imran Khan) की जेल में मौत हो चुकी है। ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Former Prime Minister of Pakistan Imran Khan) को लेकर पिछले कई महीनों से एक सवाल लगातार बना हुआ था, लेकिन अब यह सवाल और भी गंभीर हो गया है।
पढ़ें :- पाकिस्तान की जेल में पूर्व पीएम इमरान खान की कर दी गई हत्या? बहनों ने लगाया गंभीर आरोपपाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान (Pakistani journalist Wajahat Saeed Khan) ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने पाकिस्तान की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। पत्रकार के मुताबिक, तीन वरिष्ठ सैन्य सूत्रों का मानना है कि इमरान खान (Imran Khan) की रावलपिंडी की अदियाला जेल (Adiala Jail) में मौत हो चुकी हो सकती है। हालांकि, सबसे जरूरी बात यह है कि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इमरान खान (Imran Khan) की मौत का कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है। इसलिए फिलहाल इसे सिर्फ एक अपुष्ट दावा माना जा रहा है।
तीन सैन्य अधिकारियों के हवाले से क्या दावा?
10 अगस्त को यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में पत्रकार वजाहत सईद खान (Pakistani journalist Wajahat Saeed Khan) ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के सैन्य मुख्यालय में मौजूद सूत्रों से बात की है। उनके मुताबिक, तीन वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने अलग-अलग तरीके से यह आशंका जताई कि इमरान खान (Imran Khan) अब जीवित नहीं हैं। हालांकि, पत्रकार ने खुद यह भी साफ किया कि इन अधिकारियों ने अपनी आंखों से इमरान खान की मौत नहीं देखी है। उन्होंने सिर्फ ऐसी बातें सुनी हैं, जिसके आधार पर उन्हें यह आशंका है।
आखिर इमरान खान को लेकर इतनी अफवाह क्यों?
इमरान खान (Imran Khan) अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। लंबे समय तक परिवार और वकीलों को उनसे मिलना काफी कम किया गया है। इसलिए तरह-तरह की अटकलों को हवा मिल रही है। इमरान खान (Imran Khan) के परिवार, वकीलों और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेताओं को उनसे मिलने में लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उनके हालत को लेकर सवाल भी बढ़ रहे हैं। परिवार और पार्टी की ओर से इमरान खान (Imran Khan) से मिलने की परमिशन देने की मांग की गई है। PTI ने उनके स्वास्थ्य की स्वतंत्र मेडिकल जांच कराने की मांग भी की है।
इससे पहले भी फैली थी अफवाह
इमरान खान (Imran Khan) की मौत की अफवाह पहली बार नहीं फैली है। नवंबर 2025 में भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उनकी अदियाला जेल (Adiala Jail) में मौत हो गई है। बाद में उनकी बहन उजमा खानम ने 2 दिसंबर को उनसे मुलाकात की और बताया कि वह शारीरिक रूप से ठीक थे। हालांकि उन्हें अलग-थलग रखा गया था।