Cricket Updates: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट शनिवार से गॉल में खेला जाएगा। श्रीलंकाई टीम की कप्तानी धनंजय डी सिल्वा के हाथों में होगी, जबकि कामिंदु मेंडिस को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
पढ़ें :- नाराज थे सचिन तेंदुलकर, संन्यास के बाद सबसे पहले आया उनका फोन: रोहित-विराट समेत कई दोस्तों ने बात कीश्रीलंका की टीम में अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला की वापसी सबसे बड़ी खबर है। डिकवेला ने अपना पिछला टेस्ट 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह टेस्ट टीम से बाहर थे। तेज गेंदबाजी विभाग में भी श्रीलंका ने दिलशान मदुशंका को शामिल किया है। मदुशंका ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना इकलौता टेस्ट खेला था।
युवा बल्लेबाज पसिंदु सूरियाबंडारा को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें यह मौका दिया गया है। अगर उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया जाता है तो वह भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।
श्रीलंका के लिए भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड भी ज्यादा उत्साह बढ़ाने वाला नहीं है। दोनों देशों के बीच अब तक 17 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। भारत ने इनमें 10 सीरीज अपने नाम की हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ 3 बार सीरीज जीत सका है। चार सीरीज ड्रॉ रही हैं। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आखिरी बार 2008 में टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके बाद से वह लगातार छह सीरीज में भारत को नहीं हरा पाया है।
श्रीलंका की टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), लाहिरु उदाना, निशान मदुशका, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंडारा, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवंथा, मिलान रत्नायके, असिता फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।
पढ़ें :- दो साल बाद टीम इंडिया में लौटे सरफराज खान, साई सुदर्शन की जगह मिली टीम में जगहभारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।