रिश्वत लेते हुए विराटनगर तहसीलदार समेत तीन पकड़े: जयपुर एसीबी की टीम ने की कार्रवाई, रजिस्ट्री के एवज में मांगे एक लाख - Kotputli-Behror News

Published on 12 अग॰ 2026

रजिस्ट्री देने के एवज में रिश्वत लेते हुए एसीबी जयपुर की टीम ने कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर तहसीलदार संजय कुमार, कनिष्ठ सहायक (रीडर) देवीलाल और एक दलाल अशोक को गिरफ्तार किया है। टीम ने तीन आरोपियों को 55 हजार रुपए लेते हुए तहसील ऑफिस में रंगे हा

.

एसीबी जयपुर के एडिशनल एसपी प्रशांत कौशिक ने बताया- 11 अगस्त को परिवादी ने एसीबी में शिकायत की थी। जिसमें बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करता है। उसने 26 मई को आमलोदा में 0.0742 हेक्टेयर कृषि भूमि 1,46,000/- रुपए में खरीदी थी। जिसकी रजिस्ट्री करीब 20 दिन पहले उप पंजीयक कार्यालय विराटनगर में पंजीकृत हुई थी। परिवादी ने पंजीयन एवं स्टाम्प शुल्क के 13,931/- रुपए जमा करवाए गए थे। रजिस्ट्री की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी।

विराटनगर के तहसील ऑफिस में एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की।

विराटनगर के तहसील ऑफिस में एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की।

रजिस्ट्री देने के एवज में मांगी थी रकम

परिवादी ने बताया- जमीन को लेकर कोई विवाद, बकाया पंजीयन शुल्क, स्थगन और अन्य बाधा नहीं होने के बाद भी उप पंजीयक कार्यालय विराटनगर में कार्यरत तहसीलदार संजय कुमार और कनिष्ठसहायक देवीलाल ने रजिस्ट्री देने के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत राशि की मांग की। इसके बाद 60 हजार रुपए में बात तय हुई।

55 हजार रुपए में तय हुआ था मामला

परिवादी की शिकायत पर 11 अगस्त को रिश्वत राशि मांग का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान रीडर देवीलाल ने 60 हजार रुपए मांगे। इस पर परिवादी ने उसे 10 हजार रुपए देने की कोशिश की। मगर आरोपी ने पूरी रकम एक साथ देने के लिए कहा। इसके बाद परिवादी ने तहसीलदार संजय कुमार से पैसे कम करने के लिए कहा। इसके बाद रकम 55 हजार रुपए तय की गई।

एसीबी की कार्रवाई की सूचना पर तहसील ऑफिस के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।

एसीबी की कार्रवाई की सूचना पर तहसील ऑफिस के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।

एसीबी की टीम ने तहसीलदार समेत तीन को पकड़ा

एसीबी ने बताया- सत्यापन के बाद टीम ने 12 अगस्त को ट्रैप की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान रीडर देवीलाल ने 55 हजार रुपए जेब में रख लिए। इसके बाद किसी अन्य व्यक्ति अशोक को बुलाकर रकम उसे सौंप दी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया और रकम बरामद कर ली। टीम फिलहाल आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

यह खबर भी पढ़ें

SDM काजल मीणा को 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा:रीडर और UDC भी गिरफ्तार; घूस के रुपयों के अलावा 4 लाख कैश मिले

करौली जिले के नादौती में एसीबी ने SDM काजल मीणा, रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की कार्रवाई के दौरान SDM ऑफिस से रिश्वत के रुपयों के अलावा 4 लाख रुपए और बरामद हुए। (पढ़ें पूरी खबर)