अमेरिका में भारतीय मूल की गूगल अधिकारी की हत्या, पति ने घर में गोलियों से भूना; बेटा भी गंभीर
-
Written By:
अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 12, 2026 | 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार
Sheetal Wrzesien Murder: अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय मूल की गूगल सीनियर अधिकारी शीतल रेजियन की उनके पति ने हत्या कर दी। इस घरेलू हिंसा में उनका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

अमेरिका में शीतल वर्जेसियन की हत्या, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
विस्तार
Google Executive Sheetal Wrzesien Murder: अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में भारतीय मूल की एक टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव की उनके ही घर में हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 57 वर्षीय शीतल रेजियन के रूप में हुई है, जो दिग्गज टेक कंपनी Google में एक वरिष्ठ पद पर कार्यरत थीं।
पुलिस के अनुसार, शीतल की हत्या का आरोप उनके पति किर्क बी. रेजियन पर लगा है। यह पूरी घटना घरेलू हिंसा का परिणाम बताई जा रही है, जिसने स्थानीय भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।
मंगलवार रात मची चीख-पुकार
घायल स्मिर्ना पुलिस विभाग को मंगलवार रात करीब 8 बजे अटलांटा के पास कॉब काउंटी स्थित एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली थी। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने शीतल रेजियन को घर के अंदर गोलियों से छलनी और गंभीर रूप से घायल पाया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
इसी दौरान, पुलिस को दंपति का 23 वर्षीय बेटा, जेसन रेजियन, घर के बाहर घायल अवस्था में मिला। जेसन को भी गोलियां लगी थीं और उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार जारी है।
कौन थीं शीतल रेजियन?
शीतल रेजियन तकनीकी क्षेत्र का एक जाना-माना नाम थीं। वह गूगल में ‘सीनियर इंजीनियरिंग लीडर’ के पद पर तैनात थीं और उन्हें टेक्नोलॉजी की दुनिया में दो दशकों से अधिक का गहरा अनुभव प्राप्त था। गूगल से जुड़ने से पहले, उन्होंने ‘HomeDepot.com’ में मोबाइल और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसी महत्वपूर्ण पहलों का सफल नेतृत्व किया था। उन्होंने कंपनी के डिजिटल होम डेकोर और फर्निशिंग व्यापार के विस्तार में एक आधारभूत भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें काफी सम्मान दिया जाता था।
कलह ने ले ली जान
शीतल की जीवन यात्रा काफी प्रेरणादायक थी। उनका पालन-पोषण भारत, इंग्लैंड और घाना जैसे देशों में हुआ था, बाद में वह कंप्यूटर साइंस की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अमेरिका चली गईं और जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक की डिग्री हासिल की। वह अपने पति और दो बच्चों, जेसन और जेसिका, के साथ अटलांटा में एक सुखी जीवन व्यतीत कर रही थीं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि घरेलू कलह का अंत इतना भयावह होगा।
यह भी पढ़ें:- 4,333 मौतें… वेनेजुएला में भूकंप के बाद हर तरफ चीख-पुकार, राहत के लिए जुटे 30 हजार लोग
आरोपी पति गिरफ्तार
स्मिर्ना पुलिस ने आरोपी पति किर्क बी. रेजियन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। उसे वर्तमान में कॉब काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में बिना जमानत के रखा गया है। पुलिस ने इस घटना को घरेलू हिंसा का मामला बताया है और कहा है कि बाहरी जनता के लिए फिलहाल कोई खतरा नहीं है। हालांकि, गोलीबारी की मुख्य वजह और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।
