Raipur Boyfriend Death: राजधानी रायपुर में एक बॉयफ्रेंड की मौत का मामला सामने आया है। एम्स अस्पताल के सामने बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देख गुस्से में आ गया और कार के बोनट पर चढ़कर उसे बाहर निकलने की कहने लगा, इसी दौरान कार के आगे बढ़ते ही वह गिर पड़ा और मौत हो गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है।
इलाके में सनसनी फैली
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामलें में मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान महोबा बाजार निवासी 32 वर्षीय गुलाबरंग बाठी के रूप में हुई है।
गर्लफ्रेंड को कार में बैठे देख गुस्साया
आमानाका पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर को महोबा बाजार निवासी गुलाबरंग राठी एम्स के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड को किसी अन्य युवक के साथ कार में बैठे देखा। इसके बाद राठी और उसकी गर्लफ्रेंड में विवाद हुआ, तो गर्लफ्रेंड अपने दूसरे दोस्त के साथ जाने लगी।
गर्लफ्रेंड को कार से उतारने बोनट पर चढ़ा
इस बात से नाराज होकर राठी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार चला रहे युवक से विवाद करने लगा और गाड़ी के बोनट के उपर चढ़कर गर्लफ्रेंड को नीचे उतरने के लिए कहा। इसी बीच गर्लफ्रेंड के कार वाले दोस्त ने गाड़ी आगे बढ़ा दी तो कुछ दूरी पर जाकर गुलाबरंग रोड पर गिर पड़ा। बतात हैं, हादसे में उसके सिर में चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
घटना की सूचना मिलते ही आमानाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है, लेकिन सभी एंगल्स को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। कार चला रहे युवक की तलाश जारी है। वहीं, हिरासत में ली गई युवती से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
ये खबर भी पढ़ें: सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन केस: सीनियरिटी के मुद्दे पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित, आरक्षकों को इंतजार
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल
लेखक