भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह बोले: मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए होगा इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग - Bhiwani News

Published on 12 जुल॰ 2026

भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने रविवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन संचालन शुभारंभ करेंगे। यह ट्रेन 1

.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है जो वर्ष 2047 तक भारत के पूर्ण रूप से विकसित होने में बढ़ते कदम है। हाइड्रोजन ट्रेन प्रदूषण नियंत्रण के प्रति हर नागरिक को प्रेरित करने का भी काम करेगी। बढ़ता हुआ प्रदूषण देश और दुनिया के लिए मौजूदा समय में सबसे बड़ा खतरा है। इस दौरान पूर्व मंत्री जेपी दलाल, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ और भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक मौजूद रहे।

भिवानी के रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह व अन्य नेता।

भिवानी के रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह व अन्य नेता।

पीएम के कार्यक्रम का जिल मुख्यालय पर होगा सीधा प्रसारण सांसद ने कहा कि जींद में 17 जुलाई को होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हर जिला मुख्यालय पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। भिवानी और नारनौल में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। वे स्वयं भिवानी में मिल्क प्लांट के पास मेडिकल कॉलेज के परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सांसद ने कहा कि वर्तमान में प्रदूषण हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है। इस इस चुनौती से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 17 जुलाई को किए जाने वाला एक हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन एक बहुत बड़ा सार्थक कदम है।

समारोह में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों या पैदल जाएंगे उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले समारोह में सभी लोग इलेक्ट्रिक वाहनों से या पैदल जाएंगे, जो प्रदूषण नियंत्रण का संकेत होगा। जिला मुख्यालय आयोजित होने वाला कार्यक्रम 17 जुलाई को सुबह ठीक 9 बजे शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदूषण की समस्या से ही जलवायु में परिवर्तन हो रहा है। वायुमंडल पर प्रदूषण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है ग्लेशियर कम हो रहे हैं। कभी अत्यधिक सूखा, तो कभी अत्यधिक सर्दी तो कभी अचानक मौसम में बदलाव होता है, इसका प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

मेडिकल कॉलेज शुरू होने से चिकित्सकों की कमी दूर होगी सांसद ने कहा कि सबसे पहले किसी भी संस्थान के लिए आधारभूत ढांचा तैयार करवाया जाता है, उसके बाद वहां पर संसाधन और जरूरत के अनुरूप स्टाफ की नियुक्ति की जाती है। पहले मात्र 12 प्रतिशत डॉक्टर ही सरकारी मेडिकल कॉलेज से पढ़ कर आते थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच के चलते देश भर में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में नवीनतम तकनीक की जांच संबंधी मशीनें स्थापित की जा रही हैं। किसी समय हरियाणा प्रदेश में भी केवल एक रोहतक में ही मेडिकल कॉलेज था, जो बाद में पीजीआई बना। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज शुरू होने से चिकित्सकों की कमी भी दूर होगी।