![]()
विराट कोहली (फोटो साभार- BCCI)
Virat Kohli: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर के खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर देश को बधाई दी। क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली से लेकर ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा और बजरंग पूनिया तक सभी ने तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। विराट कोहली ने शनिवार को अपनी Instagram Story पर एक खास ग्राफिक शेयर किया। उसमें लाल किला और तिरंगा दिख रहा था। कोहली ने इसके साथ देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अभिनव बिंद्रा ने लिखा भावुक पोस्ट
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने X पर भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में तिरंगा लहराते हुए पल को याद किया। बिंद्रा ने लिखा, "मैं कभी नहीं भूल सकता जब मैंने तिरंगे को ऊपर उठते देखा था। इस स्वतंत्रता दिवस मेरी यही उम्मीद है कि भारत के हर बच्चे को खेलने का अधिकार और मौका मिले। क्योंकि खेल खुशी है, खेल आज़ादी है। और हर बच्चे को दोनों मिलनी चाहिए।" बिंद्रा भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
बजरंग पूनिया ने भी दी बधाई
वहीं टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने भी देश को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस। तिरंगा सिर्फ हमारी पहचान नहीं है, यह हमारे संघर्ष, सम्मान और गर्व का प्रतीक है। हमने देश के लिए लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे। जय हिंद! वंदे मातरम!" खिलाड़ियों की बधाई के बीच भारत ने हाल ही में ग्लासगो में हुए Commonwealth Games 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया। कम इवेंट्स के बावजूद भारत ने 39 मेडल जीते - 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज। इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दबदबा
इस बार CWG में कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी और शूटिंग जैसे खेल नहीं थे। इसके बावजूद भारत ने बॉक्सिंग, जूडो, वेटलिफ्टिंग और पैरा स्पोर्ट्स में कमाल किया।महिला खिलाड़ियों ने खासतौर पर नाम रोशन किया। बॉक्सर जस्मीन लांबोरिया, प्रीति पवार, प्रिया घंगस, साक्षी चौधरी और अरुंधति चौधरी के साथ वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, जूडोका अस्मिता डे और पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड जीता। बॉक्सिंग में भारत ने इतिहास रच दिया। 10 मेडल जीतकर भारत ने CWG में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पहले 6 गोल्ड का रिकॉर्ड इंग्लैंड और कनाडा के नाम था, जिसे भारतीय बॉक्सरों ने तोड़ दिया।
![]()
आदित्य साहूauthor
आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article