ऋतिक रोशन और सबा आजाद का हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की दिखी प्रोफाइल, उर्वशी ने किया था दावा
Hrithik Roshan-Saba Azad: ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कथित डेटिंग ऐप की प्राइफल का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. जिसके बाद इस बात की चर्चा होने लगी है कि क्या उनके और सबा के बीच रिश्ते में दरार आ गई है?.
Hrithik Roshan-Saba Azad: ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कथित डेटिंग ऐप की प्राइफल का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. जिसके बाद इस बात की चर्चा होने लगी है कि क्या उनके और सबा के बीच रिश्ते में दरार आ गई है?.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/15/hrithik-roshan-3-2026-08-15-18-33-06.png)
Hrithik Roshan-Saba Azad: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर ऋतिक का कथित डेटिंग ऐप प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो शुरू हो गई है कि क्या उनका सबा से ब्रेकअप हो चुका है. हालांकि, यहां यह साफ करना जरूरी है कि वायरल स्क्रीनशॉट की पुष्टि नहीं हुई कि वह उनका ही है. इन दावों पर ऋतिक और सबा में किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.
डेडिंग ऐप पर ऋतिक रोशन की फोटो ने मचाई हलचल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि वह ऋतिक रोशन का है और उन्होंने डेटिंग ऐप राया पर अपनी प्रोफाइल बनाई हुई है. इतना ही नहीं स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रही प्रोफाइल के बायो में उन्हें ‘एक्टर/प्रोड्यूसर/एंटरप्रेन्योर’ बताया गया है. इस स्कीनशॉट के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल और अटकलें लगा रहे हैं. कई लोग इसे ऋतिक और सबा के ब्रेकअप से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि सिर्फ किसी प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट से उनके रिश्ते को लेकर किसी तरह का दावा करना ठीक नहीं होगा. रिपोर्ट्स में भी इस प्रोफाइल की सच्चाई सामने नहीं आई है कि ये ऋतिक की ही प्रोफाइल का फोटो है या उनका राया पर कोई अकाउंट है.
क्या है राया ऐप
Raya एक एक्सक्लूसिव डेटिंग और सोशल नेटवर्किंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल हाई-प्रोफाइल लोग करते हैं. जब ऋतिक की कथित प्रोफाइल यहां दिखी तो उसका स्क्रीनशॉट वायरल होने लगा. हालांकि, बिना दावों के इसका यह मतलब निकालना ठीक नहीं होगा कि वह अपने लिए किसी पार्टनर की तलाश कर रहे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग इसके कई अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं कि ऋतिक ने सबा को छोड़ दिया है, जिसकी वजह से ही उन्होंने यहां पर अपनी आईडी बनाई है. फिलहाल, ऋतिक और सबा के ब्रेकअप या रिश्ते में किसी तरह की खटास को अफवाह के तौर पर देखा जा रहा है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/15/hrithik-roshan-2-2026-08-15-18-24-02.png)
Maybe this could finally be the beginning of Hrithik Roshan’s comeback. If the reports about Saba Azad no longer being a part of Hrithik’s life are actually true, then honestly, I hope this turns out to be good news. 🙏❤️#HrithikRoshanpic.twitter.com/TdwPVRqSrM
— Gaurav (@Gaurav_HRX) August 14, 2026
उर्वशी रौतेला ने किया था दावा
ऋतिक की कथित डेटिंग प्रोफाइल की चर्चा के बीच एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का पुराना बयान भी चर्चा में आ गया है. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने सेलिब्रिटी डेटिंग ऐप Raya पर ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर के प्रोफाइल देखे थे. जब उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने ऋतिक या आदित्य को ऐप पर राइट स्वाइप किया, तो उर्वशी ने उस समय कहा था कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पास दोनों के फोन नंबर हैं. उनका यह बयान उस समय भी काफी चर्चा में रहा था. अब एक फिर उर्वशी का यह बयान चर्चा में आ गया है.
फैंस को ऋतिक की सफाई का इंतजार
सोशल मीडिया पर तमाम चर्चा और अटकलों के बीच फैंस को कपल की सफाई का इंतजार है. दोनों में से अभी तक किसी की भी ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है कि उनके रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाह में कितनी सच्चाई है. दोनों अपने पर्सनल लाइफ को काफी हद मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं, फिर भी फैंस को उम्मीद है कि इस वे जरूर रिएक्शन देंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर जिस तरह का चर्चा देखने को मिल रही है, उसमें कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. ऐसे में उनकी सफाई फैंस के लिए बहुत जरूरी हो जाती है. बता दें कि दोनों ने पिछले साल अक्तूबर पर अपने रिश्ते के चार साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन किया था. उस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर सबा की फोटो शेयर करते हुए अपनी पार्टनर बताया था.
ये भी पढ़ें: 'हद में रहिए, जलील करने में...', गोविंदा ने सुनीता आहूजा के गर्लफ्रेंड वाले बयान पर दिया करारा जवाब
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें