कमाल की शुरुआत! पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने भारत को ऐसे दिलाई सफलता, बैकफुट पर श्रीलंका

Published on 17 अग॰ 2026

कमाल की शुरुआत! पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने भारत को ऐसे दिलाई सफलता, बैकफुट पर श्रीलंका

IND VS SL: श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे गाले टेस्ट मैच में गेंदबाजी करने आए मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही भारत को पहली सफलता दिलाई और श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया.

IND VS SL: श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे गाले टेस्ट मैच में गेंदबाजी करने आए मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही भारत को पहली सफलता दिलाई और श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया.

author-image

New Update

Mohammed Siraj

मोहम्मद सिराज Photograph: (Image Source: X/BCCI)

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया 462 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और दारोमदार गेंदबाजों के कंधों पर आ गया. जहां, पहला ओवर लेकर मोहम्मद सिराज आए और आते ही उन्होंने अपना जादू चलाया और पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही भारत को पहली सफलता दिला दी. इससे श्रीलंकाई टीम बैकफुट पर चली गई है.

मोहम्मद सिराज ने दिलाई भारत को पहली सफलता

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भारत को पहले ही ओवर में पहली सफलता दिला दी. इससे टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिल गई है. मोहम्मद सिराज की लगभग 127 किमी/घंटा की रफ़्तार वाली, बाहर की ओर जाती हुई गेंद पर निशान फर्नांडो ने बल्ला अड़ाया, गेंद बाहरी किनारे (आउटसाइड एज) से लगकर सीधे फर्स्ट स्लिप में खड़े पडिक्कल के पास गई, जिन्होंने उसे आसानी से लपक लिया. 

— BCCI (@BCCI) August 17, 2026

भारत ने पहली पारी में बनाए 462 रन

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली. टीम इंडिया के लिए स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की पारी खेली. वहीं, भारत के महज 2 बल्लेबाज ही अर्धशतक तक पहुंच सके. 

केएल राहुल ने 82, ध्रुव जुरेल ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, यशस्वी जायसवाल 32, कप्तान शुभमन गिल 16, ऋषभ पंत 39, रवींद्र जडेजा 13, मानव सुथार 24, मोहम्मद सिराज 11 रन बनाकर आउट हुए. क्रीज पर कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर नाबाद डटे हुए हैं.

— BCCI (@BCCI) August 17, 2026

क्या बारिश करेगी तीसरे दिन का खेल खराब?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे दिन का गेम शुरू हो चुका है. फिलहाल तो गाले में मौसम बिलकुल साफ है और कमेंटेटर्स का कहना है कि पहले सेशन का खेल बिना किसी बाधा के खेला जा सकेगा. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आगे फिर आज के मैच में बारिश आएगी और मैच का मजा किरकिरा करेगी.

वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, सोमवार को गॉल में 83% बारिश की संभावना जताई जा रही है. मैच के दौरान यानि दोपहर में बारिश होने की संभावना 83% है, जो रात में बढ़कर 87% हो रही है. इसकी वजह से तीसरे दिन के खेल पर पानी फिर सकता है. ऐसे में आगे मैच में बारिश का असर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: IND VS SL: तीसरे दिन की शुरुआत में ही ऑलआउट हुई टीम इंडिया, जानिए पहली पारी में बनाए कितने रन

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें