रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक के फुल फैनबॉय बने साकिब सलीम, बोले- 'फिल्म देखने का इंतजार कर रहा हूं'

Published on 17 अग॰ 2026

रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक के फुल फैनबॉय बने साकिब सलीम, बोले- 'फिल्म देखने का इंतजार कर रहा हूं'

Saqib Saleem Appreciates Toxic: जब बात फिल्म के तूफान को लीड कर रहे यश की आई, तो साकिब का फैनबॉय मोड और भी ऑन हो गया. उन्होंने कहा, “और यश... यश उर्फ रॉकी भाई उर्फ अब राया! मैं आपकी स्किल और आपके माइंडसेट का बहुत बड़ा एडमायरर हूं.

Saqib Saleem Appreciates Toxic: जब बात फिल्म के तूफान को लीड कर रहे यश की आई, तो साकिब का फैनबॉय मोड और भी ऑन हो गया. उन्होंने कहा, “और यश... यश उर्फ रॉकी भाई उर्फ अब राया! मैं आपकी स्किल और आपके माइंडसेट का बहुत बड़ा एडमायरर हूं.

author-image

New Update

Toxic (13)

Saqib Saleem Appreciates Toxic: 26 अगस्त 2026 को टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स की रिलीज़ का काउंटडाउन जैसे-जैसे तेज़ हो रहा है, वैसे-वैसे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच रही है. इसी बीच एक्टर साकिब सलीम ने इस एक्साइटमेंट में अपना हाई-वोल्टेज तड़का लगा दिया है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘आस्क मी’ सेगमेंट के दौरान जब एक फैन ने उनसे इस मोस्ट-अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म के बारे में पूछा, तो साकिब खुद को फैनबॉय बनने से रोक नहीं पाए. उन्होंने फिल्म के विशाल स्केल और शानदार विजुअल्स की तारीफ तो की ही, साथ ही इसके लीडिंग मैन ‘रॉकिंग स्टार’ यश की स्क्रीन प्रेजेंस के भी जमकर कायल नजर आए.

'मैं सच में फिल्म देखने का इंतजार कर रहा हूं'

साकिब ने कहा, “टॉक्सिक और यश, दोनों को लेकर बहुत शानदार विचार हैं. टॉक्सिक का ट्रेलर बहुत ही धमाकेदार लग रहा है. मुझे फिल्म की एम्बिशन, इसका स्केल और सिनेमैटोग्राफी बहुत पसंद आई. मैं सच में फिल्म देखने का इंतजार कर रहा हूं. तो 26 अगस्त को फिल्म रिलीज हो रही है. मोशन क्रॉस्ड, मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं!” साकिब के लिए यह एक्साइटमेंट थोड़ा पर्सनल भी है. उनकी बहन और पावरहाउस परफॉर्मर हुमा कुरैशी फिल्म में एलिज़ाबेथ का दमदार किरदार नियत नजर तेज़ी. उनका किरदार इस डार्क गैंगस्टर कहानी के पूरे नैरेटिव को हिला देने वाला है.

मैंने यश केइंटरव्यू देखे

फिर जब बात फिल्म के तूफान को लीड कर रहे यश की आई, तो साकिब का फैनबॉय मोड और भी ऑन हो गया. उन्होंने कहा, “और यश... यश उर्फ रॉकी भाई उर्फ अब राया! मैं आपकी स्किल और आपके माइंडसेट का बहुत बड़ा एडमायरर हूं. मैंने यश के कुछ इंटरव्यू देखे हैं और जिस तरह से वो अपने फैन्स से कनेक्ट करते हैं, मैं उसका बहुत बड़ा फैन हूं. तो पूरी टीम को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

अपनी बहन हुमा की टांग खींचते हुए साकिब ने आगे मज़ाक में कहा, “मुझे टॉक्सिक और यश के बारे में सुनने को मिलता रहता है, क्योंकि लगता है मेरे घर में रहने वाला कोई इस फिल्म में है. उसका नाम क्या है? उमा? कोई उमा नाम की है. हुमा फिल्म में है, तो उसे भी मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं.”

टॉक्सिक को लेक बना हुआ है बज

हालांकि, साकिब अकेले ऐसे शख्स नहीं हैं जो टॉक्सिक को लेकर ऑब्सेस्ड नजर आ रहे हैं. ग्लोबल सिनेमा में भी इस फिल्म को लेकर ऐसा बज़ काफी लंबे समय बाद देखने को मिल रहा है. इस जबरदस्त क्रेज़ की सबसे बड़ी वजह हैं ‘रॉकिंग स्टार’ यश, जो के.जी.एफ: चैप्टर 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. डायरेक्टर गीतू मोहनदास के विज़न में यश इस बार अपने आइकॉनिक रॉकी भाई अवतार से बाहर निकलकर राय्या के एक ग्रिटी और मोरली एम्बिग्युअस डबल रोल में नजर आएंगे.

इस साइकोलॉजिकल क्राइम एपिक को करीब ₹500 करोड़ से ₹1,000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनाया जा रहा है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी इंडियन फिल्मों में से एक बन गई है.

26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक

फिल्म की कहानी का माहौल भी अपने आप में बेहद दिलचस्प है. 1940s से लेकर 1970s के बीच के गोवा की कोस्टल लैंडस्केप्स में सेट यह कहानी पुर्तगाली कॉलोनियल रूल के कमजोर पड़ने के बाद पैदा हुए अराजक माहौल और इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल्स के बेरहम उभार को दिखाती है. हॉलीवुड के स्टंट मास्टर जे.जे. पेरी फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन को संभाल रहे हैं. वहीं स्टार-स्टडेड कास्ट में नयनतारा गंगा, कियारा आडवाणी नादिया, हुमा कुरैशी एलिज़ाबेथ, तारा सुतारिया रेबेका और रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में नजर आएंगी.

26 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही Toxic अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐसा सिनेमाई तूफान बनती नजर आ रही है, जो बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इंडियन सिनेमा के कई पुराने रिकॉर्ड्स भी हिला सकता है.