'उतार-चढ़ाव आते रहते हैं'; 'धुरंधर' की सफलता पर रणवीर सिंह पहली बार बोले; अंबानी परिवार को क्यों कहा शुक्रिया?

Published on 22 अग॰ 2026

'उतार-चढ़ाव आते रहते हैं'; 'धुरंधर' की सफलता पर रणवीर सिंह पहली बार बोले; अंबानी परिवार को क्यों कहा शुक्रिया?

Sat, 22 Aug 2026 11:14 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Aug 2026 11:14 PM IST

सार

Ranveer Singh On Dhurandhar Success: फिल्म 'धुरंधर' की बंपर सफलता पर रणवीर सिंह ने पहली बार रिएक्शन दिया है। इस दौरान एक्टर वह दौर भी याद करते हुए भावुक हुए, जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं।

विज्ञापन

Ranveer Singh first time reaction On spy action Dhurandhar success actor Thanked Ambani Family For Helping

धुरंधर - फोटो : एक्स

विस्तार

आदित्य धर की 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी ने रणवीर सिंह के करियर को एक नया मुकाम दिया है। दो पार्ट में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। हाल ही में रणवीर सिंह ने फिल्म की सफलता पर पहली बार अपना रिएक्शन दिया। इस दौरान उन्होंने वह समय भी याद किया, जब उनकी फिल्में खास नहीं चल रही थीं। साथ ही अंबानी परिवार का भी जिक्र किया।

विज्ञापन

Ranveer Singh first time reaction On spy action Dhurandhar success actor Thanked Ambani Family For Helping

रणवीर सिंह, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

अंबानी परिवार की तारीफ में क्या कहा?
रणवीर सिंह हाल ही में रिलायंस की एक डॉक्यूमेंट्री में नजर आए। रणवीर सिंह फिल्म को सपोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा करते दिखे। उन्होंने जिक्र किया कि अंबानी फैमिली ने ऐसे वक्त में उन पर भरोसा किया, जब उनका करियर खास नहीं चल रहा था। 
रणवीर ने प्रोडक्शन हाउस 'जियो स्टूडियोज' के जरिए फिल्म 'धुरंधर' को सपोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

Ranveer Singh first time reaction On spy action Dhurandhar success actor Thanked Ambani Family For Helping

फिल्म - 'धुरंधर' - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर' की सफलता पर क्या बोले रणवीर?
'धुरंधर' की सफलता को लेकर इस फिल्म के कई सितारे पब्लिकली बात कर चुके हैं। मगर, रणवीर सिंह पहली बार कुछ बोलते दिखे हैं। इसी दौरान उन्होंने अंबानी परिवार के सपोर्ट का भी जिक्र किया।

  • रणवीर सिंह ने कहा, 'फिल्म 'धुरंधर' बनाना आसान नहीं था। कई चुनौतियां थीं। 
  • रणवीर ने कहा, फिल्म 'धुरंधर' को बनाना या उस पर काम करना आसान नहीं था। इसमें कई चुनौतियां थीं। 
  • पूरे भरोसे के साथ यह तय करना कि अगर यह सफल रहा, तो हम कुछ नया करेंगे। यह अपने आप एक बड़ी बात थी।

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh Global (@ranveersinghglobal6)


बोले- 'उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं...'
रणवीर ने आगे कहा, 'मुझे यह कहना होगा कि मुझे भरपूर प्यार, सपोर्ट और हौसला मिला, तब भी जब मेरी फिल्में अच्छा नहीं कर रही थीं। करियर में उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं। लेकिन उस तरह का सपोर्ट मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। अंबानी परिवार से जुड़ा होना किसी आशीर्वाद, सम्मान और सौभाग्य से कम नहीं है।
रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। जय मेहता के निर्देशन में बन रही 'प्रलय' सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है। निजी जिंदगी की बात करें तो एक्टर पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अगले महीने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे।

विज्ञापन