कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें

Published on 23 अग॰ 2026

कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें

Petrol-Diesel Price: भारत में सरकारी तेल कंपनियां कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घटती-बढ़ती कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं. अगर लंबे समय तक कीमतें ज्यादा रहती हैं तो उनकी 'अंडर-रिकवरी' बढ़ सकती हैं.

Written By : अरिजीता सेन |  Updated at : 23 Aug 2026 09:16 AM (IST)

Preferred Sources

Petrol-Diesel Price Today on August 23, 2026 amidst rising crude oil prices and US-Iran war check latest fuel rates in Delhi Mumbai Kolkata Bengaluru कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें

Petrol-Diesel Rate Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं कोई बदलाव

Source : ABPLive

Petrol-Diesel Price Today on August 23, 2026: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की वजह से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें, वॉल स्ट्रीट से लेकर एशियाई शेयर बाजार और रुपया- सब कुछ अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं. कच्चे तेल की कीमतें भी इससे अछूती नहीं रही हैं.

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के मद्देनजर कच्चे तेल की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रही हैं. यह भारत के लिए चिंताजनक है, जो अपनी जरूरतों के लिए क्रूड ऑयल के आयात पर बड़े पैमाने पर निर्भर है. कच्चे तेल की ज्यादा कीमतों का मतलब है पेट्रोल और डीजल की ज्यादा कीमतें, जिससे महंगाई बढ़ती है. इन्हीं जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं के बीच, तेल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू बाजार के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की हैं. 

आज कच्चे तेल की कीमतें

आज 23 अगस्त को रविवार होने के चलते अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट बंद है इसलिए कच्चे तेल की कीमतें शुक्रवार के क्लोजिंग रेट पर ही स्थिर बनी हुई हैं. इस वक्त अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 3 महीने के उच्चतम स्तर पर बना हुआ है. अभी ब्रेंट क्रूड की कीमत ग्लोबल मार्केट में 94.39 डॉलर प्रति बैरल चल रही है, जिसमें शुक्रवार को 0.65% का इजाफा हुआ है. वहीं, WTI क्रूड की कीमत इस वक्त 87.06 डॉलर प्रति बैरल है, जिसमें शुक्रवार को 0.26% का उछाल आया है. 

आज पेट्रोल की कीमत

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत: 102.12 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत: 102.97 रुपये प्रति लीटर
गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत: 101.80 रुपये प्रति लीटर
पटना में पेट्रोल की कीमत: 113.35 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत: 113.43 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल की कीमत: 111.12 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत: 107.75 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत: 115.69 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत: 110.93रुपये प्रति लीटर

आज डीजल की कीमत

दिल्ली में डीजल की कीमत: 95.20 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में डीजल की कीमत: 99.78 रुपये प्रति लीटर
गाजियाबाद में डीजल की कीमत: 95.29 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़ में में डीजल की कीमत: 99.36 रुपये प्रति लीटर
पटना में डीजल की कीमत: 113.35 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में डीजल की कीमत: 97.78 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में डीजल की कीमत: 99.57 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद में डीजल की कीमत: 103.82 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में डीजल की कीमत: 98.79 रुपये प्रति लीटर

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव के बीच राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है. भारत में तेल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों और डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट के आधार पर तय की जाती हैं. अलग-अलग राज्यों में VAT और लोकल ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट के चलते हर शहर में रेट थोड़े अलग होते हैं. 

ये भी पढ़ें:

340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात 

About the author अरिजीता सेन

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. बिज़नेस के साथ-साथ क्राइम, फीचर और राजनीति से जुड़ी खबरों में भी रुचि रखती हैं. एबीपी से पहले कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More

Published at : 23 Aug 2026 09:16 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola