टॉक्सिक के मेगा हैदराबाद प्री-रिलीज इवेंट में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट का लेवल
Hyderabad Toxic Mega Event: फिल्म में टोनी का किरदार निभा रहे अक्षय ओबेरॉय ने आंध्र प्रदेश से अपने खास कनेक्शन और हैदराबाद में मिले प्यार के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “आज रात यहां आकर मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं.'
Hyderabad Toxic Mega Event: फिल्म में टोनी का किरदार निभा रहे अक्षय ओबेरॉय ने आंध्र प्रदेश से अपने खास कनेक्शन और हैदराबाद में मिले प्यार के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “आज रात यहां आकर मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं.'
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/23/toxic-15-2026-08-23-14-21-12.png)
Hyderabad Toxic Mega Event: हैदराबाद में टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर एक्साइटमेंट तब नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गई, जब 26 अगस्त, 2026 को होने वाली फिल्म की वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज़ से पहले आयोजित ग्रैंड प्री-रिलीज़ इवेंट में 45,000 से ज्यादा फैंस उमड़ पड़े. इस धमाकेदार शाम में रॉकिंग स्टार यश, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण और प्रोड्यूसर दिल राजू की मौजूदगी ने माहौल को और भी इलेक्ट्रिफाइंग बना दिया.
अक्षय ओबेरॉय बोले- 'यहां आकर मैं बहुत खुश हूं'
फिल्म में टोनी का किरदार निभा रहे अक्षय ओबेरॉय ने आंध्र प्रदेश से अपने खास कनेक्शन और हैदराबाद में मिले प्यार के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “आज रात यहां आकर मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मेरे माता-पिता आंध्र के विशाखापत्तनम में बड़े हुए हैं और मेरे पिता इसी शानदार शहर में पले-बढ़े हैं. इसलिए आप सभी के बीच यहां होना बहुत खास है. मैं आपके शहर से बहुत इम्प्रेस हूं. मैं मुंबई से हूं, इसलिए यहां आना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव है. आप सभी को ढेर सारा प्यार.”
अक्षय ने आगे कहा, “मैं भी आप सभी की तरह बॉस का बहुत बड़ा फैन हूं. उनकी सबसे खास बात यह है कि वह एक बेहद प्राउड इंडियन हैं. मुझे शुरू से पता था कि वह ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं, जिस पर उनके दर्शकों को गर्व हो. एक ऐसी फिल्म जो इंटरनेशनल और ग्लोबल स्केल की हो और जिस पर हम सभी गर्व कर सकें.”
'इस फिल्म में पागलपन बहुत है...'
वहीं, सुदेव नायर ने भी स्टेज पर अपनी एनर्जी से माहौल को और हाई कर दिया. उन्होंने अपने किरदार करुमाड़ी के बारे में बात करते हुए दर्शकों को टॉक्सिक में आने वाली सनक और पागलपन की झलक दी. सुदेव ने कहा, “इस फिल्म में मेरा किरदार करुमाड़ी है. उसके अंदर पागलपन है. अब ज्यादा खतरनाक कौन है, ये आप तय कर सकते हैं. लेकिन हां, इस फिल्म में पागलपन बहुत है.”
सुदेव ने अपने मलयाली कनेक्शन पर भी दर्शकों के साथ एक प्यारा पल शेयर किया. उन्होंने कहा, “यहां इतने सारे मलयाली हैं, इसलिए मुझे लग रहा है जैसे मैं घर पर हूं.”उन्होंने दर्शकों से टॉक्सिक को थिएटर में देखने की अपील करते हुए कहा, “जैसा कि सभी ने कहा, हमें टॉक्सिक को थिएटर में जाकर देखना है.”
26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में रॉकिंग स्टार यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर नजर आएंगे. यह फिल्म 26 अगस्त, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.