Oil Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने खाने के तेल की साफ-सफाई और स्टोरेज को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में एक युवक सरसों के तेल से भरे बड़े टैंक के अंदर उतरकर नहाता हुआ दिखाई दे रहा है। वह तेल में डुबकी लगाने के साथ अपने बाल और शरीर पर भी तेल लगाता नजर आता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं। वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि युवक एक बड़े स्टोरेज टैंक के भीतर मौजूद सरसों के तेल में उतर जाता है। इसके बाद वह तेल को शरीर पर लगाता है और बालों में भी मलता दिखाई देता है।
पढ़ें :- Video- टैंकर पलटा तो बाल्टी-बर्तन लेकर दौड़ पड़े लोग, मुफ्त में तेल भरने की मची होड़, निकला तारपीन का तेलसरसों का तेल के साथ यह भी होता है 🥹
बाजार का सरसों का तेल लेने से पहले यह जरुर सोचना लेना
मित्रों की जो तेल आप ले रहे हैं वह आपके मानकों पर सही हैयह देखकर में बहुत विचलित हु क्या इंसान ही इंसान को यहां
पढ़ें :- Viral Video : इटली एयरपोर्ट पर तेज तूफान की चपेट में आया विमान खिलौने की तरह पलटा, नहीं हुई कोई जनहानि
पर नुकसान पहुंचाने की मानसिकता रखता है एसा भी होता है pic.twitter.com/YQMGoRXGn7— KUNDAN PATEL (@KUNDAN00PATEL) August 23, 2026
जिस टैंक में युवक नजर आ रहा है, वह किसी औद्योगिक या स्टोरेज परिसर का हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो कहां और कब बनाया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। वीडियो में टैंक के आसपास तेल फैला हुआ और कुछ अन्य सामान भी दिखाई देता है। एक व्यक्ति पास में खड़ा नजर आता है, जबकि युवक बेफिक्र होकर तेल के अंदर अपनी हरकत जारी रखता है।
पढ़ें :- राम, बलराम और प्रकाशानंद......उज्जैन में 3 विदेशी जोड़ों ने सनातन परंपरा अपनाकर, वैदिक मंत्रों के बीच लिए सात फेरेसोशल मीडिया पर भड़के लोग
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने खाद्य पदार्थों की हैंडलिंग और स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि अगर यह वास्तव में खाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल का स्टोरेज टैंक है, तो ऐसी हरकत बेहद गंभीर है।
कुछ यूजर्स ने खाद्य तेल की प्रोसेसिंग और स्टोरेज के दौरान साफ-सफाई के नियमों की निगरानी पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। फिलहाल वायरल वीडियो ने लोगों के बीच चर्चा जरूर छेड़ दी है, लेकिन इसकी जगह और घटना से जुड़े पूरे संदर्भ की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।