ऐसा रहा है सैफ-अक्षय की फिल्मों का नतीजा, 'हैवान' से पहले चेक कर लीजिए ट्रैक रिकॉर्ड

Published on 25 अग॰ 2026

ऐसा रहा है सैफ-अक्षय की फिल्मों का नतीजा, 'हैवान' से पहले चेक कर लीजिए ट्रैक रिकॉर्ड

Aug 25, 2026 05:49 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Akshay Kumar and Saif Ali Khan: बॉक्स ऑफिस पर सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' रिलीज होने में ज्यादा वक्त नहीं है, लेकिन इस जोड़ी की पहले आई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर रिस्पॉन्स कैसा रहा है? चलिए जानते हैं।

Akshay Kumar and Saif Ali Khan

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर चुकी हैं, लेकिन क्या हैवान भी ऐसा कर पाएगी?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिल्म 'हैवान' के जरिए एक बार फिर कमबैक कर रही है। हालांकि इस बार फिल्म में दोनों साथ नहीं होंगे। जहां सैफ अली खान फिल्म में लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे, वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार इस मूवी में विलेन के किरदार में होंगे। सैफ और अक्षय की फिल्म जब भी साथ में आती है तो दर्शकों की इस पर खासतौर पर नजर रहती है। वजह यह है कि इस जोड़ी ने पास्ट में हमें कई शानदार फिल्में दी हैं, तो चलिए जानते हैं कि अक्षय कुमार और सैअली खान का पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

अक्षय और सैफ का साथ में रिकॉर्ड?

हैवान के पहले सैफ अली खान और अक्षय कुमार साथ में करीब 6 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें से 2 फिल्में ऐसी थीं जो कि ब्लॉकबस्टर हिट रहीं, लेकिन बाकी को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। यानि ऐसा नहीं है कि सैफ और अक्षय का साथ में आना किसी फिल्म के हिट होने की गारंटी बन जाता है, लेकिन अतीत में दोनों एक्टर्स ने मिलकर ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं। जिसकी वजह से माना जाता है कि अगर दोनों ने साथ में कुछ कमाल कर दिया को मेकर्स की जेबें भरना पक्का है।

अक्षय और सैफ की साथ में फिल्में

साल 1994 में आई 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' इस जोड़ी के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मानी जाती है। इस मूवी में अक्षय कुमार ने एक सख्त मिजाज पुलिस वाले का रोल प्ले किया था और वहीं सैफ अली खान एक नखरेबाज एक्टर के किरदार में थे। सैफ एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए अक्षय के साथ जुड़ते हैं और फिर साथ में दोनों एक केस की मजेदार जर्नी जीते हैं। फिल्म के गानों और दोनों की कॉमिक टाइमिंग ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

साथ में अक्षय कुमार की अन्य फिल्में

इसके अलावा अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने साथ में 'ये दिल्लगी' (1994), 'तू चोर मैं सिपाही' (1996), 'कीमत' (1998), 'आरजू' (1999) और 'टशन' (2008) में साथ काम किया था। अब सवाल यह उठता है कि आखिर फैंस को 'हैवान' से इतनी उम्मीदें क्यों हैं? इसके दो जवाब हैं। पहला तो यह है कि यह साउथ की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिंदी रीमेक है। यानि कहानी लोगों को पसंद आने की संभावना काफी ज्यादा है, वहीं साथ में इसका डायरेक्शन प्रियदर्शन के हाथ में है, जो अक्षय कुमार के टैलेंट को यूटिलाइज करना अच्छी तरह जानते हैं और अक्षय कुमार के साथ 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' जैसी कल्ट फिल्में दे चुके हैं।