भोपाल के कमला नगर स्थित संजीवनी में सोसायटी ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ओरिएंटेड ऑपरेशनल लिंक्स (SCHOOL) की ओर से ‘वृद्ध मित्र’ कार्यक्रम के तहत विशेष आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंद और पात्र वरिष्ठजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनम
.
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), एसडीएमओ तथा दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था की ओर से बताया गया कि उपकरण बुजुर्गों की जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे सुरक्षित और आत्मनिर्भर तरीके से अपना दैनिक जीवन जी सकें।

सोसायटी ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ओरिएंटेड ऑपरेशनल लिंक्स (SCHOOL) की ओर से ‘वृद्ध मित्र’ कार्यक्रम के तहत विशेष आयोजन किया गया।
वरिष्ठजनों ने कहा- रोजमर्रा के काम आसान हुए
कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठजनों ने बताया कि सहायक उपकरण मिलने से उन्हें रोजमर्रा के कामों में काफी राहत मिलेगी। उम्र बढ़ने के साथ चलने-फिरने में होने वाली परेशानियों को कम करने में ये उपकरण मददगार हैं। इससे दैनिक कार्यों में आसानी होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर होकर जीवन जी सकेंगे।
संस्था की टीम स्लम क्षेत्रों में भी कर रही काम
डॉ. मुदिता सूर्यवंशी ने बताया कि संस्था वरिष्ठजनों के लिए काम करती है। स्लम क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। टीम फील्ड में जाकर यह पता करती है कि वरिष्ठजनों को किन सुविधाओं और उपकरणों की आवश्यकता है। इसके बाद पात्र लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
डॉ. सहिल शेख ने बताया कि संस्था की टीम नियमित रूप से फील्ड में जाकर जरूरतमंद वरिष्ठजनों की स्थिति और उनकी आवश्यकताओं का जायजा लेती है। इसके बाद जरूरी दस्तावेज एकत्र कर संस्था को जानकारी दी जाती है। जरूरत के आधार पर वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।

भोपाल में ‘वृद्ध मित्र’ कार्यक्रम से करीब 2 हजार वरिष्ठजन पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 1 हजार नेहरू नगर और 1 हजार कोलार क्षेत्र से जुड़े हैं।
5 राज्यों के 9 स्थानों पर सक्रिय है संस्था
SCHOOL संस्था मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान के 9 स्थानों पर वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य, देखभाल और सामाजिक कल्याण के लिए काम कर रही है। भोपाल में ‘वृद्ध मित्र’ कार्यक्रम से करीब 2 हजार वरिष्ठजन पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 1 हजार नेहरू नगर और 1 हजार कोलार क्षेत्र से जुड़े हैं।
संस्था पंजीकृत वरिष्ठजनों को स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच, भावनात्मक सहयोग, सामाजिक गतिविधियों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। सहायक सचिव सहिल शेख ने बताया कि फील्ड टीम जरूरतमंद वरिष्ठजनों की आवश्यकताओं का आकलन कर दस्तावेज जुटाती है और उसी आधार पर उन्हें उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।