'टीम की नाकामी पर सवाल उठा...' सबा करीम ने टीम इंडिया पर दिया बड़ा बयान, जानिए श्रेयस अय्यर को लेकर क्या कहा?
Saba Karim on Team India : पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने इंडियन क्रिकेट टीम और उसके मैनेजमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
Saba Karim on Team India : पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने इंडियन क्रिकेट टीम और उसके मैनेजमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/10/team-india-2026-07-10-17-28-26.jpg)
Team India Photograph: (ANI)
Saba Karim on Team India : टीम इंडिया का प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में काफी निराशाजनक रहा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग में पहले टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और फिर इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम को सभी मुकाबलों में हार मिली. आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद टीम इंडिया सवालों के घेरे में हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इंग्लैंड दौरे के समापन के बाद टीम इंडिया का रिव्यू भी करने वाली हैं.
उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व नेशनल सिलेक्टर सबा करीम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में फ्लॉप होने के बाद पीटीआई से बात करते हुए बड़ी बात बोली है. उन्होंने बीसीसीआई की बैठक को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है. सबा करीम ने क्या कहा है, आइए विस्तार से जानते हैं.
सबा करीम ने दिया बड़ा बयान
सबा करीम ने कहा कि, 'मुझे उम्मीद है कि एक बार जब आपने श्रेयस अय्यर जैसे कप्तान में इन्वेस्ट किया है, तो आप उन्हें और सपोर्ट देते रहेंगे और उनका साथ देंगे. लेकिन मुझे यह भी लगता है कि अय्यर के लिए प्लानिंग, रिसोर्स और उनके विजन के मामले में खुद को साबित करने का यह सही समय है. अब यह उन पर है कि वो टीम को आगे ले जाएं और उनके पास सही रिसोर्स हों. इसीलिए बीसीसीआई ने एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें इन सभी लोगों या ऐसे सभी लोगों को बुलाया जाएगा जिन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है और वो इस पर चर्चा करेंगे'.
VIDEO | Former national selector Saba Karim has urged the BCCI to scrutinise the Indian team management's role in the unprecedented twin T20I series debacles against Ireland and England and take appropriate measures.
The former India selector, however, gave the newly appointed… pic.twitter.com/qFMbQxLlvn
— Press Trust of India (@PTI_News) July 13, 2026
सबा करीम ने आगे कहा कि, 'इंग्लैंड के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में इंडिया 'थोड़ा पीछे' दिखा. उन्होंने शॉर्ट-बॉल टैक्टिक का मुकाबला करने में टीम की नाकामी पर सवाल उठाया, सिलेक्शन में ज्यादा क्लैरिटी की मांग की और कहा कि संजू सैमसन को सिर्फ तीन गेम के बाद कभी भी ड्रॉप नहीं करना चाहिए था'.
VIDEO | Former national selector Saba Karim has urged the BCCI to scrutinise the Indian team management's role in the unprecedented twin T20I series debacles against Ireland and England and take appropriate measures.
"India looked 'slightly behind the curve' in the T20 format… pic.twitter.com/JqY9kZ7ROD
— Press Trust of India (@PTI_News) July 13, 2026
आयरलैंड सीरीज में भारत को पहली बार मिली हार
भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली. इस सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए. टीम इंडिया 148 रनों पर ऑलआउट हो गई और 34 रनों से मैच हार गई. इसके बाद सीरीज के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन बनाए. इसके बाद टीम इंडिया 9 विकेट पर 20 ओवर में 153 रन बना पाई और 1 रन से मैच हार गई.
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया और बेनतीजा रहा था. इसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया. तीसरे टी20 मैच में भारत को इंग्लैंड ने 76 पर ऑलआउट कर 125 रनों से हरा दिया. वहीं चौथे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया. इस सीरीज के पांचवें और अंतिम टी20 मैच में भारत को 56 रनों से इंग्लैंड ने हराया था.
ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक को छोड़ेंगे पीछे
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें