बंगाल: मदरसा शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की नियमित करने की याचिका

Published on 13 जुल॰ 2026

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के सरकारी मदद वाले मदरसों के शिक्षकों और स्टाफ की याचिकाएं खारिज कर दीं. इन सभी लोगों ने सरकार की अनुदान योजना में स्थायी नौकरी और नियमित वेतन न मिलने के खिलाफ गुहार लगाई थी. ये फैसला 2023 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई एक कमेटी ने लिया था. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने यह फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि पहले के आदेशों के अनुसार, उसने 350 से ज्यादा याचिकाकर्ताओं में से 13 प्रभावित याचिकाकर्ताओं के मामलों की जांच की थी, ताकि ये देखा जा सके कि क्या उनमें से किसी का मामला राहत पाने लायक है. कोर्ट ने पाया कि ऐसा कोई मामला नहीं था.

कोर्ट ने कहा, “हमने इस आधार पर कार्यवाही है कि अगर इन 13 याचिकाकर्ताओं में से कोई भी हमें अपने पक्ष में फैसला लेने के लिए मना पाता, तो हम बाकी मामलों की भी जांच करते. दुर्भाग्य से 13 याचिकाकर्ताओं में से कोई भी हमें प्रभावित नहीं कर सका.” इसलिए, कोर्ट ने उसके सामने मौजूद सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया.

40 रिट याचिकाओं से जुड़ा मामला

ये मामला लगभग 361 लोगों द्वारा दायर 40 से ज्यादा रिट याचिकाओं से जुड़ा था, जिनका दावा था कि उन्हें पश्चिम बंगाल के अलग-अलग मदरसों में टीचर या नॉन-टीचिंग स्टाफ के तौर पर नियुक्त किया गया था. ये याचिकाएं संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर की गई थीं.

यह विवाद ‘पश्चिम बंगाल मदरसा सेवा आयोग अधिनियम, 2008’ से जुड़ा है, जिसके तहत मान्यता प्राप्त मदरसों में टीचरों की नियुक्ति की सिफारिश करने के लिए एक वैधानिक आयोग बनाया गया था.

मदरसा सेवा आयोग अधिनियम से जुड़ा केस

ये विवाद ‘पश्चिम बंगाल मदरसा सेवा आयोग अधिनियम, 2008’ से जुड़ा है, जिसके तहत मान्यता प्राप्त मदरसों में टीचरों की नियुक्ति की सिफारिश करने के लिए एक वैधानिक आयोग बनाया गया था. 2014 में कलकत्ता हाई कोर्ट की सिंगल-जज बेंच ने इस अधिनियम को रद्द कर दिया था. 2015 में डिवीजन बेंच ने इस फैसले पर मुहर लगा दी थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2016 में डिवीजन बेंच के फैसले पर रोक लगा दी. 6 जनवरी 2020 को ‘एसके. मो. रफीक बनाम मैनेजिंग कमिटी, कोंटाई रहमानिया हाई मदरसा’ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अधिनियम की संवैधानिक वैधता को सही ठहराया.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button