बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स

Published on 13 जुल॰ 2026

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • BPSSC ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक।
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य, आकर्षक वेतन मिलेगा।
  • चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और शारीरिक दक्षता परीक्षण से होगा।

Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-6 पे-स्केल के अनुसार 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा. इसके अलावा सरकारी सेवा के तहत मिलने वाले अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा.

उम्र सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

योग्यता क्या चाहिए?

फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, पशुरोग विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित, कृषि, वानिकी या अधिसूचना में उल्लेखित अन्य संबंधित विषयों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. विस्तृत पात्रता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें - Foreign Students in India: विदेशी छात्रों की पहली पसंद बन रहा भारत, नेपाल से सबसे ज्यादा पहुंचे स्टूडेंट्स

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 300 अंकों के होंगे. प्रश्न सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता जैसे विषयों से पूछे जाएंगे. परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले पंजीकरण करें. इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें तथा निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करें. आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना न भूलें.

यह भी पढ़ें - एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI