कब जारी होगा नीट पीजी का आंसर की, जानें कहां से करें डाउनलोड और क्या है मार्किंग सिस्टम

Published on 1 सित॰ 2026

करीब सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही समाप्त हुआ, लेकिन राजस्थान के सीतापुरा परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। अब इस केंद्र के 2445 उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

NEET PG Result 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने देशभर में 30 अगस्त 2026 को नीट पीजी परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा देशभर में एक ही शिफ्ट में कराई गई। हालांकि, करीब सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही समाप्त हुआ, लेकिन राजस्थान के सीतापुरा परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। अब इस केंद्र के 2445 उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा खत्म होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजरें, अब नीट पीजी 2026 आंसर की और रिजल्ट पर हैं। हालांकि NBEMS ने अभी इनकी रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, NEET PG 2026 की आंसर की सितंबर के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष के शेड्यूल को देखते हुए रिजल्ट जारी होने की संभावित समयसीमा का अनुमान लगाया जा सकता है।

NEET PG 2026 रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?

NEET PG 2026 का स्कोरकार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें अपनी जरूरी जानकारी चेक कर सकेंगे। स्कोरकार्ड में आमतौर पर उम्मीदवार का नाम, प्राप्त अंक, पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी दी जाती है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। काउंसलिंग और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के दौरान स्कोरकार्ड की जरूरत पड़ सकती है।

NEET PG Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपना NEET PG 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

स्टेप 1: सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर NEET PG 2026 सेक्शन या रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब “NEET PG 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे आवेदन संख्या/यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 5: लॉगिन डिटेल सबमिट करते ही NEET PG 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6: स्कोरकार्ड में अपना नाम, अंक, पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस ध्यान से चेक करें।

स्टेप 7: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

स्टेप 8: काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट निकालकर रखना भी उम्मीदवारों के लिए उपयोगी रहेगा।

2,445 उम्मीदवारों के लिए अलग से परीक्षा

जयपुर के सीतापुरा केंद्र पर बिजली की समस्या के कारण परीक्षा नहीं दे पाने वाले 2445 उम्मीदवारों को 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे दोबारा NEET PG परीक्षा देनी होगी। इस री-एग्जाम के बाद ही सभी उम्मीदवारों की परीक्षा प्रक्रिया पूरी होगी। ऐसे में रिजल्ट और आगे की काउंसलिंग से जुड़ी आधिकारिक तारीखों के लिए उम्मीदवारों को NBEMS की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।