तिलक वर्मा ने शतक और फिफ्टी से टीम को फाइनल में पहुंचाया, अब वैभव सूर्यवंशी से टक्कर
Updated: Wednesday, September 2, 2026, 16:15 [IST]
Tilak Varma: दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन और ईस्ट जोन की भिड़ंत होगी। साउथ जोन ने सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। टीम ने 24वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले साउथ जोन 23 फाइनल में जाकर 13 बार ट्रॉफी जीत चुका है।
साउथ जोन की इस जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मैच की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में उन्होंने 116 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 51 रनों की अहम पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
नॉर्थ जोन ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी 256/7 के स्कोर से आगे शुरू की थी। टीम पहली पारी में 117 रन से पिछड़ गई थी, इसलिए उसे साउथ जोन के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की जरूरत थी। बाकी के तीन विकेट सिर्फ 41 रन के अंदर गिर गए और पूरी टीम 296 रन पर सिमट गई।
नॉर्थ जोन की ओर से सनत सांगवान ने 76 और आयुष दोसजा ने 52 रन बनाए। निचले क्रम में अंशुल कंबोज ने 36 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम 300 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। साउथ जोन के एमडी निधीश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके।
182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ जोन के बल्लेबाजों ने ज्यादा परेशानी नहीं होने दी। रिकी भुई ने 42 और नारायण जगदीशन ने 43 रन बनाए। इसके बाद तिलक वर्मा ने 51 रन की जिम्मेदार पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया। नॉर्थ जोन के लिए अबिद मुश्ताक ने दो विकेट लिए।
मुश्किल समय में चला तिलक का बल्ला
तिलक की दूसरी पारी खास तौर पर मुश्किल समय में आई। साउथ जोन ने 65 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन तिलक ने पहले जगदीशन के साथ साझेदारी की और फिर रविचंद्रन स्मरण के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। अब साउथ जोन की नजर 14वें खिताब पर होगी।
वैभव की टीम से फाइनल में टक्कर
अब फाइनल में साउथ जोन के सामने वैभव सूर्यवंशी की ईस्ट जोन टीम की चुनौती होगी। ईस्ट जोन ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। इस मुकाबले में वैभव ने पहली पारी में 92 और दूसरी पारी में 40 रन की तेजतर्रार पारियां खेलीं। अब तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range