पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'

Published on 13 जुल॰ 2026

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के लोगों के मन में कोई ‘अगर-मगर’ नहीं है. वहां के मतदाता विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी पर भरोसा जता रहे हैं.

Written By : पीटीआई- भाषा |  Updated at : 13 Jul 2026 10:58 PM (IST)

Preferred Sources

Bhupesh Baghel Said Congress has only one face in Punjab that is Rahul Gandhi Ahead Assembly Election पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'

(पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल, फाइल फोटो)

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. इलेक्शन से महज कुछ महीने पहले कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व को लेकर जारी अंदरूनी खींचतान के बीच राज्य के लिए पार्टी के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोमवार (13 जुलाई) को कहा कि पंजाब में कांग्रेस का सिर्फ एक ही चेहरा है और वह राहुल गांधी हैं.

पंजाब के लोगों के मन में कोई अगर-मगर नहीं- भूपेश बघेल

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ''पंजाब के लोगों के मन में कोई ‘अगर-मगर’ नहीं है. ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने लोकसभा चुनाव में किया था, पंजाब के मतदाता विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी पर भरोसा जता रहे हैं.’’

CM पद के उम्मीदवार की घोषणा के बिना चुनाव लड़ेगी कांग्रेस?

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में कांग्रेस पार्टी का सिर्फ़ एक ही चेहरा है और वह हैं राहुल गांधी जी.’’ बघेल के बयानों से संकेत मिलता है कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करेगी और राहुल गांधी के समग्र नेतृत्व में चुनाव लड़ सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह पहले के तौर-तरीकों से अलग होगा, जब कांग्रेस ने राज्य के नेताओं में से ही किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा था.

2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की क्या रही थी स्थिति?

वर्ष 2017 में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था और भारी जीत हासिल की थी. अमरिंदर अब भाजपा में हैं. वह 2002 से 2007 तक भी कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं. साल 2022 के पंजाब चुनाव से कुछ महीने पहले, कांग्रेस ने अमरिंदर की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था, लेकिन चुनाव में कांग्रेस 117 विधानसभा सीटों में से 18 सीट ही जीत पाई. पिछले कुछ हफ़्तों से पंजाब कांग्रेस में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को लेकर उथल-पुथल मची हुई है.

पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर

Published at : 13 Jul 2026 10:58 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola