- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- New Delhi Danapur Special Train | Govindpuri Stop Relief For Passengers
कानपुर से दिल्ली-बिहार जाने वालों के लिए राहत:गोविंदपुरी में रुकेगी स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली-दानापुर के बीच 8 फेरे; वेटिंग से मिलेगी राहत
कानपुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रेलवे ने त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए नई दिल्ली और दानापुर के बीच आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04090/04089 नई दिल्ली-दानापुर-नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे किया जाएगा।
कानपुर के यात्रियों को इस ट्रेन का ठहराव गोविंदपुरी स्टेशन पर मिलेगा। गोविंदपुरी स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से दिल्ली और बिहार जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल का समय
ट्रेन संख्या 04090 नई दिल्ली-दानापुर 4 सितंबर से 25 सितंबर तक हर शुक्रवार को नई दिल्ली से रात 11:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 6:25 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और 6:30 बजे दानापुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए दोपहर 3 बजे दानापुर पहुंचेगी।
दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल का समय
वापसी में ट्रेने संख्या 04089 दानापुर-नई दिल्ली 5 सितंबर से 26 सितंबर तक हर शनिवार को दानापुर से शाम 4:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन रात 2:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और 2:55 बजे रवाना होगी। इसके बाद टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद और दिल्ली होते हुए सुबह 9:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

नई दिल्ली-दानापुर के बीच आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी।
नियमित ट्रेनों में भीड़ से मिलेगी राहत
रेलवे के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन से कानपुर से दिल्ली और बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में सीटों की मारामारी और लंबी वेटिंग से जूझ रहे यात्रियों के लिए यह ट्रेन राहत देने वाली होगी। कम ठहराव और सुपरफास्ट संचालन के चलते यात्रा का समय भी कम लगेगा।
ट्रेन में कुल 19 कोच लगे
ट्रेन में कुल 19 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें 10 एसी थर्ड, चार स्लीपर, तीन सामान्य/अनारक्षित कोच, एक जनरेटर कार और एक एसएलआरडी कोच शामिल हैं। आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल होने के कारण यात्रियों को कन्फर्म सीट या बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी।
.