'कपड़े हमारे सामने बदल लो', जरीन खान संग पैप्स ने की घटिया हरकत, भड़कीं एक्ट्रेस ने कहा- 'हद में रहो'
Zareen Khan Slams Paparazzi: जरीन खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी ने एक्ट्रेस संग घटिया हरकत थी. इसके बाद जरीन बुरी तरह भड़क गईं.
Zareen Khan Slams Paparazzi: जरीन खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी ने एक्ट्रेस संग घटिया हरकत थी. इसके बाद जरीन बुरी तरह भड़क गईं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/14/zareen-khan-1-2026-07-14-10-03-37.jpg)
Zareen Khan Photograph: (vmj_bollywood Instagram)
Zareen Khan Slams Paparazzi: बॉलीवुड में इन दिनों पैपराजी कल्चर पर सवाल उठने लगे हैं. कई सेलेब्स का कहना है कि कुछ फोटोग्राफर लाइक्स और वायरल वीडियो के लिए उनकी प्राइवेसी और सम्मान की सीमाएं पार कर रहे हैं. अब हाल ही में जरीन खान संग भी पैपराजी से ऐसी घटीया हरकत की, जिसके बाद एक्ट्रेस बुरी तरह भड़क गई. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जरीन के साथ ऐसा क्या हुआ?
दरअसल, हाल ही में जरीन खान मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट के लिए पहुंची थी. जहां एक्ट्रेस कुछ कपड़ों को प्रमोट करती दिखीं. इस दौरान वो डेनिम जैकेट और जींस को देख रही थी और फोटोग्राफर्स के लिए पोज दे रही थीं. लेकिन तभी अचानक पैप्स में से किसी ने कथित तौर पर उनसे सबके सामने आउटफिट पहनकर दिखाने के लिए कहा. पैप्स ने कहा- 'हमारे सामने पहनो.' ये सुनते ही जरीन भड़क गई.
Zareen Khan shut down the paps 🗿🔥
The paps tried to be smart with her, but she gave it back with full savage energy.
Zareen was holding some clothes and choosing
Pap: Ye wali pehno
Zareen: Mujhe pata hai konsi pehnni hai
Pap: Hamare samne pehno
Zareen: "hadd mein raho,… pic.twitter.com/8WaL0DLneh
— Chota Don (@choga_don) July 13, 2026
पैप्स पर जमकर बरसी जरीन खान
पैपराजी की बात सुनते ही जरीन खान का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंत गया. उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा- 'फालतूगिरी की बातें मत करो... हद में रहो, मेरे साथ ये मत करना. मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो ये बाते सुने समझे.' वहीं, अब जरीन का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. इतना ही नहीं अब एक बार फिर से पैपराजी की हरकतों पर सवाल उड़ने लगे हैं.
ये भी पढ़ें- 'किसी के साथ इंटीमेट नहीं होना, न लड़का, न लड़की', बाइसेक्सुअल के बाद अब आकांक्षा चमोला ने खुद को बताया 'एसेक्सुअल'
नेहा धूपिया ने भी लगाई थी पैप्स की क्लास
बता दें, इससे पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में नेहा धूपिया ने भी पैप्स की क्लास लगाई थी. इवेंट के दौरान कुछ फोटोग्राफर्स ने उनके ग्रे बालों पर कमेंट किया तो इन कमेंट्स से नाराज होकर नेहा ने ये सवाल उठाया था कि पैपराजी बिना इजाजत के एक्ट्रेस की पीठ की तरफ से तस्वीरें क्यों खींचते और छापते हैं.प्लीज ऐसा करना बंद करें, सिर्फ मेरे साथ ही नहीं, बल्कि किसी के भी साथ. हमने ये बात बार-बार कही है और हम इसे दोहराते-दोहराते थक गए हैं.'
इन सेलेब्स ने भी जताई नाराजगी
वहीं, और भी कई सेलेब्स है पैपराजी की हरकतों पर भड़क चुके हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक इवेंट के बाद पैपराजी से साफ कहा था कि जब तक वे पीछे नहीं हटेंगे, वो कार में नहीं बैठेंगी. उनका कहना था कि पर्सनल स्पेस का सम्मान होना चाहिए. सैफ अली खान ने भी कहा था भारत में बढ़ता पैपराजी कल्चर सेलेब्स की निजी जिंदगी में दखल देता है. वहीं, जया बच्चन कई बार कैमरे पर पैपराजी पर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. कुछ समय पहले सलमान खान और सनी देओल ने भी प्राइवेसी न देने पर सवाल खड़े किए थे.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: मंडे टेस्ट में भी पास हुई 'Dhamaal 4', करोड़ों में की कमाई, जानें अब बजट से कितनी दूर?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें