क्या टीम इंडिया मोहसिन नकवी से लेगी ट्रॉफी? एशिया कप में फिर से विवाद की पूरी संभावना

Published on 7 सित॰ 2026

क्या टीम इंडिया मोहसिन नकवी से लेगी ट्रॉफी? एशिया कप में फिर से विवाद की पूरी संभावना

Time Published: Monday, September 7, 2026, 11:26 [IST]

Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है और भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन के साथ खिताब की दावेदार बनी हुई है। फाइनल से पहले क्रिकेट जगत में एक अलग चर्चा शुरू हो गई है। यह चर्चा किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन की नहीं, बल्कि ट्रॉफी प्रेजेंटेशन से जुड़ी है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के महिला एशिया कप फाइनल के समापन समारोह में शामिल होने की खबर है। फाइनल 13 सितंबर को दुबई में खेला जाना है। नकवी के आने की खबर सामने आते ही पिछले साल का एशिया कप ट्रॉफी विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

women s asia cup

मोहसिन नकवी की मौजूदगी इसलिए खास हो गई है क्योंकि 2025 पुरुष एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था लेकिन भारतीय टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद प्रेजेंटेशन समारोह में लंबी देरी हुई और भारतीय खिलाड़ी बिना ट्रॉफी के ही अपनी जीत का जश्न मनाते नजर आए थे। अब भी ट्रॉफी टीम इंडिया को नहीं मिली है।

क्या भारतीय टीम नकवी से लेगी ट्रॉफी?

अब महिला एशिया कप के फाइनल से पहले वही सवाल फिर उठने लगा है। अगर भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंचती है और खिताब जीतती है तो ट्रॉफी कौन देगा? क्या मोहसिन नकवी मंच पर मौजूद रहेंगे? अगर वह ट्रॉफी देने के लिए आगे आते हैं तो क्या भारतीय टीम उसे स्वीकार करेगी?

फिलहाल इन सवालों का कोई आधिकारिक जवाब नहीं है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड या भारतीय महिला टीम की ओर से ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि पुरुष टीम जैसा कोई विवाद दोबारा जरूर होगा।

भारत ने लीग चरण में जीते सभी मैच

इतना तय है कि मोहसिन नकवी की मौजूदगी ने फाइनल से पहले उत्सुकता बढ़ा दी है। भारतीय टीम अगर खिताबी मुकाबले तक पहुंचती है तो मैच के साथ-साथ सबकी नजरें पुरस्कार वितरण समारोह पर भी रहेंगी। सेमीफाइनल में भारत का मैच किस टीम से होगा, यह फ़िलहाल सामने नहीं आया है। टीम इंडिया ने लीग चरण के तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया है।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range