अच्छे ड्राइवरों का कम होगा इंश्योरेंस प्रीमियम? मिलेगा इनाम! मोदी सरकार का नया प्लान
Driving License Point System: सरकार ड्राइविंग लाइसेंस और RC के लिए नया पॉइंट सिस्टम लाने की तैयारी में है. इससे अच्छे ड्राइविंग रिकॉर्ड पर इंश्योरेंस प्रीमियम में राहत मिल सकती है.
Published byAmit Kasana
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/08/driving-license-point-system-2026-09-08-11-46-58.jpg)
Driving License Point System
Driving License Point System: सड़क पर लापरवाही बरतना अब सीधे आपके ड्राइविंग लाइसेंस पर भारी पड़ सकती है. दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए एक नया सिस्टम लाने की योजना बनाई है. ये सिस्टम क्रेडिट स्कोर की तरह काम करेगा. यानी अच्छी ड्राइविंग करने वालों को इसका फायदा मिलेगा और बार-बार नियम तोड़ने पर चालक का लाइसेंस खतरे में पड़ सकता है. आइए विस्तार से इस नए सिस्टम के बारे में समझने का प्रयास करते हैं.
गडकरी ने यह ऐलान कहां और कब किया?
यह जानकारी नितिन गडकरी ने दिल्ली में आयोजित सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स यानी SIAM के 66वें सालाना सम्मेलन में दी है. उन्होंने बताया कि मंत्रालय ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए एक ग्रेडेड पॉइंट सिस्टम पर काम कर रहा है. इसका मकसद उन चालकों की पहचान करना है जो लगातार यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं.
नया पॉइंट सिस्टम काम कैसे करेगा?
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत हर बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालक के लाइसेंस से निगेटिव पॉइंट काटे जाएंगे. जैसे ही यह पॉइंट एक तय सीमा से नीचे गिरेगा, लाइसेंस को सस्पेंड या पूरी तरह रद्द भी किया जा सकता है. सीधे शब्दों में कहें तो अब हर उल्लंघन सिर्फ चालान भरकर खत्म नहीं होगा बल्कि उसका रिकॉर्ड सीधे आपके लाइसेंस से जुड़ जाएगा.
🚨India is considering a graded points system for driving licences under which repeat traffic offenders could face suspension or cancellation of their licences. pic.twitter.com/E4gG74Tbx8
— Indian Infra Report (@Indianinfoguide) September 5, 2026
क्या सिर्फ सजा ही मिलेगी, या कोई फायदा भी होगा?
जानकारी के अनुसार गडकरी ने साफ किया कि यह सिस्टम सिर्फ सख्ती के लिए नहीं है. जो चालक लंबे समय तक जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएंगे और नियमों का पालन करेंगे उन्हें अच्छे पॉइंट और कुछ खास सुविधाएं भी दी जा सकती हैं. इसे कुछ हद तक बैंकिंग सेक्टर के क्रेडिट स्कोर जैसा मॉडल कहा जा सकता है जहां अच्छे व्यवहार का सीधा फायदा मिलता है.
अच्छे ड्राइवरों को असल में क्या फायदा होगा?
गडकरी के मुताबिक साफ-सुथरे ड्राइविंग रिकॉर्ड वाले लोगों को बीमा कंपनियों की तरफ से भी प्रोत्साहन मिल सकता है. इसका सीधा मतलब है कि भविष्य में सुरक्षित ड्राइविंग का असर बीमा प्रीमियम पर भी दिख सकता है. यानी कम प्रीमियम या अतिरिक्त छूट जैसे फायदे संभव हैं. यह कदम लोगों को नियम तोड़ने से रोकने के साथ-साथ जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देने की कोशिश भी है.
इस कदम के पीछे सरकार की मंशा क्या है?
गडकरी का कहना है कि भारत में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने में चालकों का व्यवहार सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है. इसी वजह से मंत्रालय चाहता है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन सीधे लाइसेंस के रिकॉर्ड से जुड़े ताकि बार-बार गलती दोहराने वालों पर नजर रखी जा सके और उन्हें अपने व्यवहार में बदलाव लाने के लिए मजबूर किया जा सके.
केंद्र सरकार सड़क सुरक्षा और वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए Bharat NCAP 2.0 लाने की तैयारी में है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, नए कार्यक्रम को अक्टूबर 2027 से लागू करने की योजना है।
कॉपीराइट-फ्री कंटेंट पाएँ केवल #PBSHABD पर। अभी रजिस्टर करें:… pic.twitter.com/3aiFpyV8wh
— PB-SHABD (@PBSHABD) September 4, 2026
क्या ड्राइवर ट्रेनिंग को लेकर भी कोई कदम उठाया जा रहा है?
जनवरी 2025 में शुरू हुई नीति के तहत देशभर में करीब 1,600 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनाने की योजना है. गडकरी के अनुसार अब तक करीब 10 लाख चालकों को इन केंद्रों के जरिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है. बता दें फिलहाल ये नया प्रस्ताव विचार-विमर्श के चरण में है. गडकरी ने SIAM सम्मेलन में इसकी रूपरेखा साझा की है लेकिन इसे औपचारिक रूप से लागू करने की तारीख या पूरी नियमावली सामने नहीं आई है.
MLA Allowance: विधायकों को कार और हर महीने ₹75 हजार! इस राज्य की सरकार ने विधानसभा में रखा प्रस्ताव?
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की सियासत में हलचल, 9 सितंबर को TVK की बड़ी बैठक