विराट कोहली के ब्रांड वाले जूते पहनकर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, खरीदकर पहने या मिला किंग से गिफ्ट?

Published on 8 सित॰ 2026

विराट कोहली के ब्रांड वाले जूते पहनकर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, खरीदकर पहने या मिला किंग से गिफ्ट?

Time Updated: Tuesday, September 8, 2026, 17:49 [IST]

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता हमेशा चर्चा में रहती है। स्लेजिंग या अन्य कारणों से प्लेयर्स चर्चा में रहते हैं। इस बीच महिला एशिया कप में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी की वजह से विराट कोहली का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया।

पाकिस्तान की बाएं हाथ की स्पिनर नाशरा संधू के पैरों में विराट कोहली के ब्रांड (One8) के जूते नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरों की खूब चर्चा हुई, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। संधू ने मैदान पर भी धमाल मचा दिया।

Nashra Sandhu

नाशरा ने इसके बाद गेंद से ऐसा कमाल किया कि वह मैच की सबसे बड़ी हीरोइन बन गईं। हांगकांग-चीन के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 7 रन खर्च करते हुए 6 विकेट झटक दिए। पाकिस्तान की इस स्पिनर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने 72 रन से जीत दर्ज की और महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

विराट के ब्रांड के जूतों ने खींचा ध्यान

मैच के दौरान नाशरा संधू के फुटवियर पर क्रिकेट फैंस की नजर गई। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के बाद दावा पता चला कि वह One8 ब्रांड के जूते पहनकर खेल रही थीं, जो विराट कोहली का ब्रांड है। कोहली ने कुछ समय पहले ही इस ब्रांड को दिल्ली में लॉन्च किया था।

कहां से खरीदे होंगे ये जूते?

पाकिस्तान में One8 के जूते आसानी से उपलब्ध शायद ही होते होंगे। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि नाशरा संधू तक विराट कोहली से जुड़े इस ब्रांड के जूते आखिर पहुंचे कैसे? संभव है कि उन्होंने इन्हें One8 की आधिकारिक वेबसाइट से इंटरनेशनल ऑर्डर किया हो, टीम या किसी परिचित के जरिए हासिल किया हो, या फिर एशिया कप के दौरान यूएई से खरीदा हो। ज्यादा संभावना यही है कि ये जूते दुबई से खरीदे गए होंगे।

पाकिस्तान के लिए बना रिकॉर्ड

नाशरा का यह सिर्फ शानदार स्पेल नहीं था, बल्कि रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन भी था। 6 विकेट पाकिस्तान महिला क्रिकेट के T20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड में बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा बन गया। इस प्रदर्शन ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट भी दिला दिया। इससे पहले पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल के लिए संघर्ष ही कर रही थी।

भारत के खिलाफ मैच में हुई पाकिस्तानी की फजीहत

हांगकांग-चीन को तो पाकिस्तान ने आसानी से रौंद दिया लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ लीग चरण में मुकाबले में पाकिस्तानी की स्थिति खराब हो गई थी। पाक टीम को भारत की गेंदबाजों ने महज 55 रनों के कुल स्कोर पर आउट करते हुए वापसी की राह दिखा डाली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने 9वें ओवर में मैच अपने नाम कर लिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से मुकाबला फाइनल मैच में देखने को मिल सकता है, फ़िलहाल दोनों टीमों का सेमीफाइनल अलग-अलग टीमों के खिलाफ होगा।