14

Image Credit : Pinterest
गणेश चतुर्थी पर पहनें कोल्हापुरी साज
गणेश चतुर्थी का पर्व 14 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह त्योहार केवल बप्पा के आगमन का नहीं बल्कि साज-सजावट का भी होता है। अगर आप भी विनायक चतुर्थी पर सबसे अलग और हटकर दिखना चाहती हैं तो इस बार बेसिक ज्वेलरी से हटकर महाराष्ट्रियन ठाठ दिखाते हुए पहनें कोल्हापुरी साज, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन जो सूट-साड़ी से लेकर हर ट्रेडिशनल आउटफिट में जान डाल देंगे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
24
Image Credit : pinterest
ट्रेडिशनल कोल्हापुरी साज
गणपति आगमन के लिए आप इस तरह का ट्रेडिशनल कोल्हापुरी साज पहन सकती हैं। यह पारंपरिक महाराष्ट्रियन झलक को साफ तौर पर दर्शाता है। इसमें छोटे-छोटे फूल-पत्तियों और मोटिफ्स पर बनाया गया है। चेन पर लाल-हरे रंग के स्ट्रोन, गोल्डन टोन संग खूबसूरत लग रहे हैं। बीच में बड़ा गोलाकार पेडेंट इसे फोकल बनाता है। अगर आप हैवी और फेस्टिव लुक चाहती हैं तो इसे चुनें। यह साज एक साथ छोटे-बड़े हर नेकलेस की कमी दूर करता है।
कैसे स्टाइल करें ?
- गणेश चतुर्थी पर इसे रेड, ग्रीन या गुलाबी रंग की साड़ी पर पहनें
- आप चाहें तो पैठणी, बनारसी कांजीवरम साड़ी पर इसे वियर कर सकती हैं
स्टाइलिंग टिप- साज खुद पर खुद हैवी होता है। ऐसे में ज्यादा बड़े हैवी इयररिंग्स पहनने से बचे।
34
Image Credit : Pinterest
रंगीन स्टोन हैवी कोल्हापुरी साज
यह साज हैवी और बेहद डिटेल्ड डिजाइन वाला है। इसमें गोल्डन बीड्स के साथ छोटे-छोटे फूल, पत्तियां और मोटिफ्स को खूबसूरती से जोड़ा गया है। साथ ही लाल और हरे रंग के स्टोन नग लगे हैं जो गोल्डन ज्वेलरी को ओर ज्यादा अट्रेक्टिव बनाता है। इस साज का खूबसूरत बड़ा गोल पेंडेंट है जो लटकन गोल्डन बॉल संग रिच लुक देती है।
मिनिमल डिजाइन कोल्हापुरी साज
अगर आप ज्याद हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं तो सिंपल और एलीट क्लास लुक देने वाले कोल्हापुरी साज को विकल्प बना सकती हैं। इसमें गोल्डन बीड्स की चेन संग बीच में बड़े-बड़े मोती लगे हुए हैं। जबकि नीचे की ओर छोटे-छोटे फूल, पत्तियों और पारंपरिक आकृति वाले पेंडेंट हैं। इस डिजाइन की खूबसूरती इसकी सादगी है।
कैसे स्टाइल करें ?
- इसे प्लेन सिल्क या कॉटन सिल्क पर पहनें
- ग्रीन, ऑरेंज, येलो बनारसी साड़ी पर यह कमाल लगेगा
स्टाइलिंग टिप- कोल्हापुरी साज को पहनते वक्त बाकी ज्वेलरी थोड़ा बैलेंस रखें। खासकर पहली डिजाइन के साथ नेकलाइन पर दूसरे हार की लेयरिंग न करें।
44
Image Credit : Pinterest
मून शेप कोल्हापुरी साज
यह कोल्हापुरी साज यूनिक हाफ मून डिजाइन के लिए जाना जाता है। साथ में गोल्डन बेस और लाल रंग के छोटे स्टोन इसे खूबसूरत लुक दे रहे हैं। अगर आप मोटिफ से हटकर बारीक गोल्डन फिलिग्री और लटकन वर्क चाहते हैं तो इसे विकल्प बना सकते हैं। इस साज की खासियत है कि समान पैटर्न रिपीट होता है। यह आपके ट्रेडिशनल अटायर में जान डाल देगा।
गणेश चतुर्थी पर कैसे करें स्टाइल ?
- गणेश चतुर्थी पूजा के लिए इसे पैठणी या सिल्क साड़ी पर वियर करें
- सिंपल सोबर स्टाइल के लिए प्लेन साड़ी संग पहन कोल्हापुरी साज को सेंटर प्वाइंट बनाएं
- बालों में लो बन या पारंपरिक जूड़ा बनाकर गजरा लगाएं
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।