'परेशान करता था, हम उस पर हंसते थे...' रविंद्र जडेजा पर दिग्गज का बयान वायरल, जानिए चेतेश्वर पुजारा का नाम लेकर क्या कहा?
Stuart Broad on Ravindra Jadeja : भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जडेजा काफी टफ बल्लेबाज थे, जिनको मैंने गेंदबाजी की है.
Stuart Broad on Ravindra Jadeja : भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जडेजा काफी टफ बल्लेबाज थे, जिनको मैंने गेंदबाजी की है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/08/ravindra-jadeja-2026-08-08-15-59-12.jpg)
Ravindra Jadeja Photograph: (X/BCCI)
Stuart Broad on Ravindra Jadeja : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने जडेजा के बैटिंग सेलिब्रेसन को लेकर बड़ी बात कही है. इसके साथ ही ब्रॉड ने चेतेश्वर पुजारा का नाम लेकर भी जडेजा के लिए भी बड़ी बात बोली है. रविंद्र जडेजा को लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड ने क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
रविंद्र जडेजा को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतिम बार खेलते हुए पिछले महीने यानी अगस्त में देखा गया था, जहां वो भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई 2 मैचों की सीरीज में नजर आए थे. रविंद्र जडेजा ने इस सीरीज में बॉल और बल्ले दोनों के साथ टीम के लिए अहम योगदान दिया था. उनका बल्लेबाजी के दौरान सेलिब्रेशन अक्सर चर्चाओं में रहता है. अब ब्रॉड ने उस पर बयान दिया है.
— BCCI (@BCCI) October 3, 2025
स्टुअर्ट ब्रॉड का रविंद्र जडेजा पर बड़ा बयान
स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि, 'रवींद्र जडेजा को बॉलिंग करना बहुत मुश्किल था. चेतेश्वर पुजारा के बाद वह सबसे मुश्किल इंडियन बैट्समैन थे, जिन्हें मैंने बॉलिंग की थी. लेकिन उनका तलवार वाला सेलिब्रेशन मुझे एक बॉलर के तौर पर सच में परेशान करता था. मैं उन्हें आउट करने के लिए स्ट्रगल कर रहा था और वह मेरे सामने एक वॉरियर की तरह सेलिब्रेट कर रहे थे. उनका एवरेज 30 के बीच में है 50 का नहीं है. फिर भी वो ऐसा सेलिब्रेशन कर रहे हैं. हम इस पर हंसते थे'.
🚨RAVINDRA JADEJA SWORD CELEBRATION USED TO ANNOY ME ALOT- STURAT BROAD🚨
“Ravindra Jadeja was extremely difficult to bowl to. After Cheteshwar Pujara, he was the toughest Indian batter I ever bowled to. But his sword celebration really used to annoy me as a bowler. I’m… pic.twitter.com/xpeiFWagiK
— JB (@93Yorker) September 9, 2026
भारत के लिए रविंद्र जडेजा बॉल और बल्ले दोनों के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. जडेजा ने भारत के लिए साल 2009 में डेब्यू किया था. उन्हें आईपीएल 2008 में धमाकेदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला था, जब वो राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए चैंपियन बने थे. तब से जडेजा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है. वो टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं.
— BCCI (@BCCI) August 26, 2026
रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले हैं. उन्होंने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 में खूब धमाल मचाया है. जडेजा ने साल 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. रविंद्र जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 का वर्ल्ड कप जीता था. जडेजा अभी भी भारत के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं. हालांकि अभी जडेजा को वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए नहीं खेल रहे हैं.
रविंद्र जडेजा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
| फॉर्मेट | अवधि | मैच | पारी | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 | चौके | छक्के | विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 2012– | 91 | 136 | 4,160 | 175* | 37.8 | 55.4 | 6 | 28 | 403 | 82 | 356 |
| वनडे | 2009– | 210 | 142 | 2,905 | 87 | 32.3 | 85.5 | 0 | 13 | 210 | 55 | 232 |
| टी20 अंतरराष्ट्रीय | 2009–24 | 74 | 41 | 515 | 46* | 21.5 | 127.2 | 0 | 0 | 39 | 14 | 54 |
ये भी पढ़ें :क्रिकेट का वो महा-रिकॉर्ड, जिसे रोहित शर्मा के 7 शतक और विराट कोहली का क्लास भी आज तक नहीं छू पाया!
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें