अनुराग कश्यप की बच्चों के सिनेमा में वापसी, 'लिटिल थॉमस' की रिलीज डेट का ऐलान

Published on 12 सित॰ 2026

अनुराग कश्यप की बच्चों के सिनेमा में वापसी, ‘लिटिल थॉमस’ की रिलीज डेट का ऐलान

अनुराग कश्यप फिल्म’लिटिल थॉमस’

Little Thomas release date: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर बच्चों के लिए फिल्म लेकर आ रहे हैं. ये फिल्म अनुराग कश्यप की साल 2007 में आई एनिमेटेड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ हनुमान’ के बाद बच्चों के सिनेमा में उनकी वापसी है. उनकी नई फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ में एक्टर गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. कौशल ओझा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये एक प्यारी और दिल छू लेने वाली कहानी है, जो सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़ों को भी पसंद आ सकती है.

गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ 23 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. डायरेक्टर कौशल ओझा की इस फिल्म को लुमिनोसो पिक्चर्स, सिविक स्टूडियोज, गुड बैड फिल्म्स, रंजन सिंह की फ्लिप फिल्म्स और अनुराग कश्यप ने मिलकर बनाया है, जिसमें चाइल्ड आर्टिस्ट हृदयांश पारेख ने लिटिल थॉमस का रोल निभाया है.

क्या है फिल्म की कहानी?

‘लिटिल थॉमस’ 90 दशक के गोवा के छोटे बच्चे की कहानी है, जो अपने माता पिता का इकलौता बेटा है. उसकी सबसे बड़ी इच्छा है कि उसका एक छोटा भाई हो. एक दिन थॉमस को पता चलता है कि छोटा भाई पाने के लिए उसके माता पिता को एक दूसरे को किस करना होगा. लेकिन उसके माता पिता हमेशा आपस में लड़ते रहते हैं और एक दूसरे को किस करने के लिए तैयार नहीं होते. ऐसे में थॉमस अपने माता पिता को मनाने की कोशिश करता है. वह उन्हें फिर से एक दूसरे के करीब लाने का जिम्मा उठाता है. फिल्म की कहानी इसी मासूम बच्चे की कोशिशों और उसके मजेदार कारनामों के इर्द गिर्द घूमती है.

ये भी पढ़ें: अनुराग कश्यप को गर्लफ्रेंड शुभ्रा की मां बकरा और जोरू का गुलाम क्यों कहती हैं?

‘लिटिल थॉमस’ की टीम ने कही ये बात

फिल्म के बारे में बात करते हुए रसिका दुग्गल ने कहा, ये एक ऐसी फिल्म है जो बिना फालतू तामझाम के अपनी कहानी को लिए कमिटेड है. आजकल बच्चों के लिए ऐसी फिल्में बहुत कम बन रही हैं, खासकर ऐसी फिल्में जो उन्हें नीचा न दिखाएं. मुझे लगता है कि ‘लिटिल थॉमस’ इस कमी को बहुत ही खूबसूरती से पूरा करती है यह बच्चों की फिल्म है, लेकिन ऐसी फिल्म है जिसका आनंद वयस्क भी उतना ही ले सकते हैं.

लिटिल थॉमस को अपने बचपन से प्रेरित फिल्म बताते हुए, डायरेक्टर कौशल ओझा ने कहा, बच्चों के सेट पर लाए गए जबरदस्त जोश की वजह से मेरी टीम और मुझे इसकी शूटिंग में बहुत मज़ा आया और उनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर दिखती है. थॉमस आपको हंसाएगी, हंसाएगी और एक दो आंसू भी बहाएगी.

फिल्म प्रोड्यूसर रंजन सिंह ने कहा “लिटिल थॉमस एक ऐसी फिल्म हमें यह याद दिलाने के लिए बनाया है कि हम फिल्में क्यों बनाते हैं. ” इसी के साथ उन्होंने कहा, “ये एक लड़के और उसके एक सवाल का जवाब ढूंढने के एडवेंचर की बहुत ही मासूम और मज़ेदार कहानी है. फास्ट कट्स और हाई एड्रेनालाईन फिल्मों के ज़माने में, यह एक सिंपल, प्यारी फिल्म है जिसे परिवार का हर सदस्य देख सकता है और उसे साथ में देखना चाहिए.”

सरिता शर्मा

सरिता शर्मा

सरिता शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं. वर्ष 2014 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हिंदी जर्नलिज्म में डिप्लोमा की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ही साल 2018 में एमए हिंदी की डिग्री प्राप्त की है. बतौर कंटेंट राइटर सरिता शर्मा की पहली जॉब है. टीवी9 भारतवर्ष में कंटेंट राइटर के रूप में धर्म सेक्शन के लिए लेखन का कार्य कर रही हैं.

Read More

google button