ट्रंप होते तो दोस्तों का ये ग्रुप पूरा होता... पुतिन, मोदी और जिनपिंग की फोटो साझा कर बोले किरिल दिमित्रीव

Published on 12 सित॰ 2026

ट्रंप होते तो दोस्तों का ये ग्रुप पूरा होता… पुतिन, मोदी और जिनपिंग की फोटो साझा कर बोले किरिल दिमित्रीव

पुतिन, पीएम मोदी और जिनपिंग

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष दूत किरिल दिमित्रीव (Kirill Dmitriev) ने सोशल मीडिया पर ब्रिक्स समिट की एक फोटो साझा की है. साथ ही उन्होंने ऐसा कुछ लिखा है, जिसे पढ़कर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप खुश हो जाएंगे. किरील एक्स पर फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, नेताओं को यह घेरा पूरा करने के लिए बस अपने दोस्त, राष्ट्रपति ट्रंप की कमी खल रही है. फोटो में पुतिन, पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग दिखाई दे रहे हैं.

वहीं, इससे पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग लगभग सात साल के लंबे अंतराल के बाद भारत आ रहे हैं. पीएम मोदी ने भारत मंडपम में उनका स्वागत किया और दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी हुई. जिसमें दोनों नेताओं के बीच एक लंबी वार्ता हुई. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने अर्थव्यवस्था, व्यापार, रक्षा और वैश्विक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा की है.

The Leaders are only missing their friend, President Trump, to complete the circle. 🕊️ pic.twitter.com/KgLEAclt96

— Kirill Dmitriev (@kadmitriev) September 12, 2026

जी 20 में एक मंच पर दिख सकते हैं चारों नेता

इस बीच खबर आ रही है कि दिसम्बर में जब जी20 में ट्रंप, मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात हो सकती है. दरअसल, साल 2026 में G20 की अध्यक्षता अमेरिका के पास है और इसका आधिकारिक लीडर्स समिट दिसंबर 2026 में मियामी (फ्लोरिडा) में होना है, जबकि सितंबर 2026 में नई दिल्ली में हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की मशहूर बैठक हुई थी.

पुतिन के खास किरील दिमित्रिएव

किरिल अलेक्जेंड्रोविच दिमित्रीव रूस के एक जाने-माने बिजनेसमैन, फाइनेंसर और राजनयिक दूत हैं. वे अभी ‘रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड’ (RDIF) के CEO हैं, जो रूस का सॉवरेन वेल्थ फंड है और जिसकी संपत्ति कम से कम 10 अरब डॉलर है. इसके अलावा, वे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए विदेशी निवेश और आर्थिक सहयोग के मामलों में विशेष राष्ट्रपति दूत के तौर पर भी काम करते हैं. हाल ही में, वे रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ पर्दे के पीछे शांति प्रस्ताव तैयार करने में अहम बातचीत करने वाले व्यक्ति के तौर पर चर्चा में रहे हैं.

मनीष झा

मनीष झा

Tv9 भारतवर्ष के साथ एग्‍जीक्‍यूटिव एडिटर के रूप में कार्यरत. सरकार की पॉलिसी, प्रोग्राम, राजनीति और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की रिपोर्टिंग में स्पेशलाइजेशन. रूस-यूक्रेन युद्ध में 1 साल से ज्‍यादा समय तक लाइव रिपोर्टिंग करने वाले भारत के एकमात्र रिपोटर.

Read More

google button