ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन परिसर में चोरी: कचरा गाड़ी में छिपाकर ले गए एयरक्राफ्ट में यूज होने वाला एवियोनिक्स स्क्रैप - Gwalior News

Published on 12 सित॰ 2026

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन परिसर में चोरी:कचरा गाड़ी में छिपाकर ले गए एयरक्राफ्ट में यूज होने वाला एवियोनिक्स स्क्रैप

ग्वालियर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
एयरफोर्स स्टेशन परिसर से स्क्रैप चोरी हो गया। - Dainik Bhaskar

एयरफोर्स स्टेशन परिसर से स्क्रैप चोरी हो गया।

ग्वालियर के अति-संवेदनशील ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी का मामला सामने आया है। एयरफोर्स कैंपस से कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर विमानों के उपयोग में आने वाले बहुमूल्य स्क्रैप (हाई-वैल्यू एवियोनिक्स) की चोरी की गई है। घटना 9 सितंबर शाम 4 से 5 बजे के बीच की है।

चुराए गए कबाड़ की कीमत ₹50,000 से अधिक है। एयरफोर्स स्टेशन की असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर की लिखित शिकायत पर शनिवार (12 सितंबर) को महाराजपुरा थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

कचरा गाड़ी में छिपाकर निकाला विमानों का कबाड़ एयरफोर्स स्टेशन सुरक्षा अनुभाग द्वारा पुलिस को दी गई आधिकारिक शिकायत के अनुसार, कैंपस में विभिन्न स्थानों पर रखे अनुपयोगी स्क्रैप और एयरक्राफ्ट के हाई-वैल्यू कलपुर्जों की चोरी की जा रही थी।

चोरों ने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए कचरा उठाने वाली गाड़ी (ट्रैक्टर) को माध्यम बनाया और कचरे के नीचे कबाड़ को छिपाकर एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य द्वार से बाहर निकाल दिया।

जब एयरफोर्स स्टेशन की निगरानी करने वाले ऑफिसर को स्क्रैप कम नजर आया तो उनका ध्यान चोरी की घटना की ओर गया। इसके बाद महाराजपुरा थाना पुलिस को घटना से अबगत कराया। चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ जब एयरफोर्स पुलिस ने प्राथमिक जांच की। संदिग्धों से पूछताछ के दौरान चोरी और साजिश की पूरी कहानी परत-दर-परत खुल गई। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

नोएडा की सिक्योरिटी एजेंसी के पास था ठेका एयरफोर्स कैंपस में सफाई और कचरा निस्तारण का ठेका मैसर्स ढुल सिक्योरिटी सर्विसेज (मालिक: सुभाष चंद्र ढुल, नोएडा) के पास है। ग्वालियर में इसका पूरा काम-काज और ऑपरेशन्स मैनेजर योगेंद्र सिंह निवासी ग्वालियर संभाल रहा था। ठेके पर लगे कर्मचारियों द्वारा ही इतनी बड़ी सुरक्षा चूक को अंजाम दिया गया।

स्क्रैप बरामद करने की कोशिश

सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन महाराजपुरा के असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर की लिखित शिकायत पर चोरी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी किया गया स्क्रैप बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • MP में डकैत नहीं, फिर भी एक हजार FIR: एक्ट इतना सख्त कि अग्रिम जमानत नहीं मिलती; हाईकोर्ट ने पूछा- इसे खत्म क्यों न करें?

    एक्ट इतना सख्त कि अग्रिम जमानत नहीं मिलती; हाईकोर्ट ने पूछा- इसे खत्म क्यों न करें?|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar1:16
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पुलिस को देख बालकनी से कूदा बदमाश: ग्वालियर में कॉम्बिंग गश्त के दौरान भागने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा; रातभर में 203 वारंटी गिरफ्तार

    ग्वालियर में कॉम्बिंग गश्त के दौरान भागने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा; रातभर में 203 वारंटी गिरफ्तार|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar1:00
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 4,423 का बिजली बिल चुकाने लोक अदालत पहुंचा दिव्यांग: कलेक्टर की ₹3,500 की मदद भी नहीं आई काम; लौटना पड़ा, अधिकारियों पर धमकाने का आरोप

    कलेक्टर की ₹3,500 की मदद भी नहीं आई काम; लौटना पड़ा, अधिकारियों पर धमकाने का आरोप|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar1:53
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ग्वालियर में टेलीग्राम पर पढ़ाई के नाम पर न्यूड फोटो: 11 साल की बच्ची की एडिटेड अश्लील तस्वीरें कीं वायरल, सदमे में मासूम

    11 साल की बच्ची की एडिटेड अश्लील तस्वीरें कीं वायरल, सदमे में मासूम|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar1:10
    • कॉपी लिंक

    शेयर