ब्रिक्स के मंच से पुतिन ने क्यों की महिंद्रा की तारीफ? जानिए क्या कहा

Published on 12 सित॰ 2026

ब्रिक्स के मंच से पुतिन ने क्यों की महिंद्रा की तारीफ? जानिए क्या कहा

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने BRICS मंच से भारतीय कंपनी महिंद्रा की तारीफ की है और इसे कॉरपोरेट ताकत की मिसाल बताया है. आइये जानते हैं कि पुतिन ने महिंद्रा का ही जिक्र क्यों किया.

Written By : सृष्टि |  Updated at : 12 Sep 2026 10:12 AM (IST)

Preferred Sources

Russian President Vladimir Putin praised Mahindra at the BRICS Business Forum know details ब्रिक्स के मंच से पुतिन ने क्यों की महिंद्रा की तारीफ? जानिए क्या कहा

BRICS Summit 2026: पुतिन ने की महिंद्रा की तारीफ

Source : ABP LIVE

नई दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय उद्योग जगत की तारीफ करते हुए महिंद्रा का जिक्र किया है. पुतिन ने महिंद्रा को ब्रिक्स देशों की बढ़ती कारोबारी ताकत और सफलता का एक सफल उदाहरण बताया है. 

पुतिन ने सिर्फ महिंद्रा की तारीफ ही नहीं की बल्कि ब्रिक्स देशों के बीच निवेश बढ़ाने के लिए एक नए निवेश मंच का प्रस्ताव भी रखा है. इसका सीधा मकसद निजी क्षेत्र के निवेश को इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, टेक्नोलॉजी तक पहुंचाना है.  

पुतिन ने क्या कहा?
पुतिन ने ब्रिक्स के मंच से महिंद्रा की खूब तारीफ की है. उनका कहना है था कि ब्रिक्स देशों के पास ऐसी कंपनियां हैं जो अपने घरेलू बाजार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं. उन्होंने ये बताया कि ब्रिक्स की ताकत सिर्फ सरकार या बड़े सरकारी संस्थानों तक नहीं है, बल्कि निजी कंपनियां भी वैश्विक कारोबार में अपनी जगह बना रही हैं.  

मनमाने टैरिफ पर भड़के BRICS देश, Trump की नीतियों पर बिना नाम लिए साधा निशाना

महिंद्रा का ही क्यों आया नाम?
महिंद्रा भारत का एक बड़ा कारोबारी समूह है. ऑटोमोबाइल से लेकर टेक्नोलॉजी और फाइनेंस तक में इसका कारोबार है. कंपनी की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी भी है. ऐसे में ब्रिक्स जैसे मंच पर महिंद्रा का जिक्र भारत की कॉरपोरेट और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को दिखाता है. 

ब्रिक्स के लिए निवेश मंच क्यों?
पुतिन ने ब्रिक्स देशों के लिए एक नए निवेश प्लेटफॉर्म का प्रस्ताव रखा है. इससे निजी क्षेत्र के पैसे को ऐसे क्षेत्रों में लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जहां आने वाले समय में बड़े निवेश की जरूरत होगी. इनमें मुख्य रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर शामिल हैं. साफ शब्दों में समझें तो ब्रिक्स देश चाहते हैं कि सदस्य देशों की कंपनियां एक-दूसरे के बाजार में ज्यादा निवेश करें और कारोबार के नए मौके तैयार हों.

आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? देखें घरेलू और कमर्शियल LPG की रेट लिस्ट

'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है.बिजनेस, एंटरटेनमेंट, धर्म, लाइफस्टाइल और यात्रा सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.फाइनेंस के साथ फिल्मी कीड़ा होना न केवल इनका पेशा बल्कि हिस्सा है.

Read More

Published at : 12 Sep 2026 10:12 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola