गुरुग्राम में रिटायर ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता पर जानलेवा हमला, रेस्टोरेंट में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, हड्डी टूटी
Gurugram Crime: गुरुग्राम में एयरफोर्स के रिटायर ग्रुप कैप्टन पर हमले का मामला सामने आया है. एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए रिटायर अधिकारी अमित कुमार गुप्ता पर पार्किंग स्टॉफ ने हमला कर दिया. आरोप है कि पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था.
Gurugram Crime: गुरुग्राम में एयरफोर्स के रिटायर ग्रुप कैप्टन पर हमले का मामला सामने आया है. एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए रिटायर अधिकारी अमित कुमार गुप्ता पर पार्किंग स्टॉफ ने हमला कर दिया. आरोप है कि पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/14/retired-group-captain-amit-gupta-attacked-in-gurugram-2026-09-14-11-27-44.jpg)
Retired Group Captain Amit Gupta
Gurugram Crime: हरियाणा के गुरुग्राम में कारगिल के हीरो और एयरफोर्स के रिटायर ग्रुप कैप्टन पर हमले का मामला सामने आया है. एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए रिटायर अधिकारी अमित कुमार गुप्ता पर पार्किंग स्टॉफ ने हमला कर दिया. गुप्ता का आरोप है कि पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था. स्टॉफ ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि यह घटना 10 सितंबर को रात करीब 8 बजे हुई. रिटायर्ड अधिकारी अपने परिवार के साथ डिनर के लिए सेक्टर 65 पुलिस स्टेशन इलाके के एक रेस्टोरेंट में गए थे. उन्होंने रेस्टोरेंट के पास परिवार के एक सदस्य को उतारा और अपनी गाड़ी पार्क करने के लिए पार्किंग एरिया की ओर चले गए. अधिकारी का आरोप है कि गाड़ी सही जगह पर खड़ी करने को लेकर पार्किंग अटेंडेंट के साथ बहस हो गई.
इसके बाद अटेंडेंट ने अधिकारी के सिर और हाथ पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. सेक्टर 65 के SHO ने बताया कि पुलिस पीड़ित का बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल गई, लेकिन अधिकारी ने कहा कि वह अभी ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं और बाद में पुलिस स्टेशन में अपना बयान देंगे. हालांकि, उन्होंने घटना वाले दिन ही पुलिस को लिखित शिकायत दे दी थी. मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच चल रही है. मामले में गुरुग्राम के सेक्टर 65 थाना में पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत दी गयी जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Gurugram, Haryana | On the attack on a retired Indian Air Force Group Captain AK Gupta in Gurugram following a parking dispute, the Gurugram Police stated that the incident occurred around 8 PM on 10th September. The retired officer had gone to a restaurant in the Sector 65…
— ANI (@ANI) September 14, 2026
पार्किंग को लेकर हुआ विवाद
गुरुवार रात करीब 8 बजे ग्रुप कैप्टन गुप्ता अपने परिवार को मैग्नम ग्लोबल पार्क स्थित गोंजो (Gonzo) रेस्टोरेंट में डिनर के लिए छोड़कर कार पार्क करने पहुंचे थे. आरोप है कि वहां मौजूद पार्किंग स्टाफ ने उन्हें कभी वैले, कभी बेसमेंट तो कभी मल्टी-लेवल पार्किंग के चक्कर कटवाए और आखिरकार गाड़ी पार्क करने से ही मना कर दिया.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम की सड़कों पर दबंगई! महिला बाइकर को टक्कर मारकर फरार हुए कार सवार
मामूली विवाद से खूनी संघर्ष तक...
शिकायत के मुताबिक, विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया जब ग्रुप कैप्टन ने अपनी कार रिवर्स करने की कोशिश की और पार्किंग अटेंडेंट ने गाड़ी के सामने का शीशा तोड़ने के इरादे से उस पर हमला कर दिया. जैसे ही गुप्ता ने कार से बाहर निकलकर इस गुंडागर्दी का विरोध किया, आरोपी अटेंडेंट ने अचानक लोहे की रॉड से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. एक वार उनके सिर पर और दूसरा हाथ पर लगा, जिससे वे वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े.
आरोप है कि वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों और अन्य पार्किंग स्टॉफ में से कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया. पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल करने के आधे घंटे बाद तक भी कोई मदद नहीं पहुंची. अंत में एक शेफ के बीच-बचाव करने से अधिकारी की जान बच सकी. लहूलुहान और गंभीर हालत में रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन गुप्ता को एंबुलेंस के जरिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कोहनी की टूटी हड्डी को जोड़ने के लिए जटिल सर्जरी कर प्लेट्स डाली गईं.
पुलिस और हॉस्पिटल पर भी लगे आरोप
पीड़ित अमित गुप्ता ने पुलिस पर सहयोग न करने का गंभीर आरोप लगाने के साथ-साथ यह भी खुलासा किया है कि अस्पताल ने झूठी एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) रिपोर्ट तैयार की, जिसमें उनके सिर से बहे खून और कोहनी की गंभीर चोट का कोई उल्लेख नहीं किया गया. ग्रुप कैप्टन ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोपी अटेंडेंट के खिलाफ हत्या के प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने की संगीन धाराओं के तहत तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की मांग की है.
ऑपरेशन सफेद सागर के रहे हैं योद्धा
अमित गुप्ता 1999 के ऐतिहासिक कारगिल युद्ध ('ऑपरेशन सफेद सागर') के वीर योद्धा रहे. अमित गुप्ता भारतीय वायुसेना से बतौर ग्रुप कैप्टन रिटायर हुए थे.
यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप में फंसा कर जबरन वसूली, फरीदाबाद से ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा